रायसेन, आमने-सामने टकराई दो कार, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 9 घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 4, 2022

रायसेन, आमने-सामने टकराई दो कार, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 9 घायल।

आमने-सामने टकराई दो कार, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 9 घायल।

रायसेन, आमने-सामने टकराई दो कार, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 9 घायल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। उदयपुरा एनएच 12 स्थित नौनिया बरेली जोड़ के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ही अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। फोन लगाने के आधे घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। जब लोगों ने उनकी हालत देखी तो उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। उदयपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि गाडरवारा और उज्जैन की दो गाडियों की आमने सामने टक्कर हुई है। इस हादसे में सुरेश अग्रवाल (70) और नितिन सहित 9 लोग घायल हो गए। उज्जैन निवासी अरुण मिश्रा की अस्पताल पहुंचाने के बाद मौत हो गई।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...