रायसेन, 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैकशीन टीकाकरण के लिए स्कूलों में लगीं कतारें, सुरक्षा कवच टीके लगवाकर खुश नजर आए किशोर-किशोरियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

रायसेन, 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैकशीन टीकाकरण के लिए स्कूलों में लगीं कतारें, सुरक्षा कवच टीके लगवाकर खुश नजर आए किशोर-किशोरियां।

15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैकशीन टीकाकरण के लिए स्कूलों में लगीं कतारें, सुरक्षा कवच टीके लगवाकर खुश नजर आए किशोर-किशोरियां।

रायसेन, 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैकशीन टीकाकरण के लिए स्कूलों में लगीं कतारें, सुरक्षा कवच टीके लगवाकर खुश नजर आए किशोर-किशोरियां।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। केंद्र सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों टीकाकरण का आदेश दिए जाने के बाद से जिले के शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में सुबह से ही वैकशीनेशन के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करवा कर टीके लगवाए। कलेक्टर अरविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सोमनदास ने बताया कि जिले के 115 स्कूलों में 15 से 18 साल के बच्चों को वैकशीनेशन कराया जाएगा। सोमवार से शासन के आदेश पर यह अभियान जोरशोर से शुरू किया गया।जिलेभर के 67 हजार 168 स्कूली बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 247 टीमें इस वैकशीनेशन अभियान में जुटी हुई हैं। जिला मुख्यालय पर सोमवार को 35 हजार स्कूली बच्चों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सरकारी स्कूलों में 3, 5 और 6 जनवरी को किया जाएगा वैकशीनेशन। जो बच्चे इन तीन दिन में यदि स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे उन्हें 8 जनवरी को टीके लगवाए जाएंगे। पहले रोज सेंट फ्रांसिस कान्वेंट सीनियर हासे स्कूल, शासकीय कन्या आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव रायसेन और हाई स्कूल कलेक्ट्रेट कालोनी और आरजीएम हायर सेकंडरी स्कूल अर्जुन नगर रायसेन में 15 से 18 वर्ष के बच्चों ने टीके लगवाए। सेंट फ्रांसिस हायर सेकंडरी स्कूल रायसेन की प्राचार्या सिस्टर अर्चना ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे से वैकशीनेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ ली थी जो कि दोपहर करीब सवा एक बजे तक 120 स्कूली बच्चों को वैकशीनेशन पूरा हो चुका था। इसके अलावा अन्य निजी स्कूलों के छात्र का भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या वॉक इन टीकाकरण केंद्र में आ सकते हैं। हालांकि, टीकाकरण पर आने वालों को सावधान रहने की जरूरत है कि टीकाकरण केंद्र में भीड़ न हो। टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण से पीड़ित किसी भी बच्चे के इलाज के लिए टीकाकरण केंद्र में बाल रोग वार्ड भी स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...