Post Top Ad
Wednesday, January 5, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
न्यू ईयर पार्टी करने गई 17 साल की माॅडल से उसकी फ्रेंड के परिचित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप।
न्यू ईयर पार्टी करने गई 17 साल की माॅडल से उसकी फ्रेंड के परिचित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप।
17 साल की एक नाबालिग मॉडल से जयपुर के एक होटल में रेप किया गया। मामला जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां यह मामला सामने आने पर होटल मालिक और मैनेजर ने सबूत मिटाने की धमकी दी और मुंह बंद रखने के लिए माॅडल को पैसों का लालच भी दिया। मॉडल ने मामले में मंगलवार रात जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। नाबालिग मॉडलिंग करती है। वह जवाहर थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को डेज होटल के जी क्लब डिस्को में न्यू ईयर की पार्टी मनाने गई थी। इसी दौरान उसकी फ्रेंड का एक परिचित गुजरात निवासी ध्रुव प्रजापत (30) भी उनके साथ पार्टी में शामिल हो गया। इस दौरान ध्रुव ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और होटल के कमरे में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसे सुबह होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम हुआ है। इसके बाद उसने होटल में हंगामा किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। मामले की जानकारी होटल मालिक अक्षय गुरनानी को मिली तो उसने होटल मैनेजर दीपक शर्मा और सिक्योरिटी मैनेजर राजेंद्र शेखावत के साथ मिलकर सबूत मिटाने के लिए धमकाया। होटल की बदनामी से बचने के लिए तीनों ने मिलकर पीड़िता को रुपए तक का ऑफर भी कर दिया। इसके बाद भी पीड़िता नहीं मानी तो उसे धमकाया कि उसे जो करना है कर ले, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तीन दिन से परेशान पीड़िता ने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी मामला दर्ज करने को कहा। इस पर मंगलवार रात पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी बुधवार सुबह होटल पहुंचे। यहां एक होटल का रुम भी सील कर दिया। एफएसएल द्वारा जांच करवाई जाएगी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। इसमें नाबालिग के साथ युवक भी दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि जयपुर में बडी संख्या में ऐसे डिस्को है जहां नाबालिग बच्चों को एंट्री दी जाती है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद