Post Top Ad
Monday, January 3, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
घर वापसी :- हिंदूओं जैसी संस्कृति और सम्मान और कहीं नहीं मिलता, बोलकर 45 परिवारों ने अपनाया हिन्दू धर्म।
घर वापसी :- हिंदूओं जैसी संस्कृति और सम्मान और कहीं नहीं मिलता, बोलकर 45 परिवारों ने अपनाया हिन्दू धर्म।
घर वापसी :- हिंदूओं जैसी संस्कृति और सम्मान और कहीं नहीं मिलता, बोलकर 45 परिवारों ने अपनाया हिन्दू धर्म।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ इलाके स्थित एक विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 45 परिवारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी की। जानकारी के अनुसार पुलमंडी के सरस्वती बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित धर्म वापसी कार्यक्रम में 45 ऐसे परिवार शामिल हुए, जो 5 से 10 साल पहले कन्वर्ट हो चुके थे। इसमें ग्वालटोली में रहने वाले 21 परिवार और कासिमबाग, बरगदियाघाट, पुलमंडी, कमालगंज, महरूपुर, मानपुर, राजेपुर सरायमेदा के रहने वाले अन्य परिवार हैं। कार्यक्रम के दौरान इन लोगों ने बताया कि वे वाल्मीकि समाज से हैं। पहले इन्हें लगता था कि हिंदू धर्म में सम्मान नहीं मिल रहा है। इस वजह से इन लोगों ने सनातन धर्म छोड़कर दूसरा पंथ अपना लिया था। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने यह भी कहा कि सनातन धर्म छोड़ने के बाद उन्हें समझ में आया है कि हिंदू धर्म में जो सम्मान और संस्कृति है, वह और कहीं नहीं है। इस वजह से इन लोगों ने फिर से अपने मूल धर्म में वापस आने का निर्णय लिया। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला ने मंत्रोच्चार व हनुमान चालीसा का पाठ कराकर सभी को सनातन धर्म में शामिल करवाया। सभी की कलाई में रक्षासूत्र बांधा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कई लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद