रायसेन, नेशनल हाइवे सहित सड़कों से मील के पत्थर व मुंडियां गायब, जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 5, 2022

रायसेन, नेशनल हाइवे सहित सड़कों से मील के पत्थर व मुंडियां गायब, जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर।

नेशनल हाइवे सहित सड़कों से मील के पत्थर व मुंडियां गायब, जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर।

  • आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रहा इजाफा, सड़कों के किनारे नहीं लगाए संकेतक बोर्ड।

रायसेन, नेशनल हाइवे सहित सड़कों से मील के पत्थर व मुंडियां गायब, जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर सहित जिले से निकले स्टेट हाइवे, नेशनल हाइवे जयपुर-जबलपुर 12, होशंगाबाद-बैतूल-इटारसी 69, ओबेदुल्लागंज सहित भोपाल से होते हुए रायसेन-विदिशा नेशनल हाईवे 146, सलामतपुर-भोपाल हाइवे 18, रायसेन-भोपाल बायपास मार्ग समेत जिले के गांव, कस्बों, तहसील क्षेत्रों में बनाई गई सड़कों के किनारे भारी अव्यवस्थाओं की भरमार है। विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही का आलम यह है कि शहर सहित जिले की अमूमन सभी सड़कों पर विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की उदासीनता व मनमानी के चलते सड़क किनारे लगे मील के पत्थर, मुंडियां गायब हो चुकी हैं।

रायसेन, नेशनल हाइवे सहित सड़कों से मील के पत्थर व मुंडियां गायब, जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर।

मौजूदा समय में विभिन्न विभागों और अन्य मदों से बन रहीं नई सड़कों के किनारे पीडब्ल्यूडी रायसेन सहित प्रधानमंत्री सड़क परियोजना मंडी बोर्ड की सड़कों के किनारे भी कमोवेश कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। इसके अलावा सड़कों के अंधे मोड़ों, डेंजर जगहों, स्कूल कॉलेजों के मोड़, खतरनाक घाटी आदि क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। इस लापरवाही के प्रति लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों और सड़क ठेकेदारों को दोषी ठहराया जा रहा है। इन संकेतक बोर्ड के न लगाए जाने की वजह से नतीजातन आए दिन सड़क हादसों में बढोत्तरी हो रही है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...