Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
कांग्रेस की 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं' मुहिम की मैराथन में मची भगदड़, कई बच्चियां हुई घायल, कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों से कांग्रेस के नेताओ ने की बदसलूकी।
कांग्रेस की 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं' मुहिम की मैराथन में मची भगदड़, कई बच्चियां हुई घायल, कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों से कांग्रेस के नेताओ ने की बदसलूकी।
बरेली में मंगलवार सुबह कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ मच गई। सुबह 10 बजे हुई इस घटना में इसमें कई बच्चियां भीड़ में दब गईं। दरअसल, मैराथन में भीड़ ज्यादा होने से आयोजक व्यवस्थाओं को संभाल नहीं सके। बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 10 बजे दौड़ शुरू होते ही आगे दौड़ रहीं बच्चियां धक्का लगने से गिर गईं। इसके बाद पीछे से आ रही भीड़ उन पर चढ़ गई। चीख-पुकार के बीच भगदड़ में कई बच्चियां घायल हुई हैं। घटना के कवरेज को लेकर कांग्रेस के नेता मीडियाकर्मियों से बदसलूकी पर उतारू हो गए। शहर की पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता सुप्रिया ऐरन ने तो हद ही कर दी। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी में भी भगदड़ मच सकती है, तो ये तो बच्चियों की भीड़ है।
प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं' मुहिम के तहत यह मैराथन आयोजित की गई थी। सुबह हजारों की संख्या में लड़कियां मैराथन में पहुंच गईं। मैराथन शुरू होते ही भगदड़ मच गई। आगे दौड़ रही कुछ बच्चियां धक्का लगने से गिर गईं। इसके बाद पीछे आ रही भीड़ उन पर गिर पड़ी। कई बच्चियां नीचे दब गईं। इसे देख आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। चीख-पुकार के बीच किसी तरह उन्होंने बच्चियों को बाहर निकाला। इसके बाद ज्यादातर बच्चियों के परिजन उन्हें घर ले गए।
कांग्रेस की मैराथन रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के सवाल पर कांग्रेसी नेता मीडिया कर्मियों से ही उलझ गए। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है, तो ये तो बच्चियों की भीड़ है। ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की के लिए माफी मांगती हूं। उन्होंने कहा कि यह साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने आई ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर और UP वेस्ट की प्रभारी संगीता गर्ग सफाई देते नजर आईं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा और इसमें करीब 10 हजार बच्चियों ने हिस्सा लिया।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद