Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, स्वच्छता सर्वेक्षण में जन भागीदारी के लिए नगर पालिका ने आयोजित की बैठक।
रायसेन/मंडीदीप, स्वच्छता सर्वेक्षण में जन भागीदारी के लिए नगर पालिका ने आयोजित की बैठक।
घातक रिपोर्टर, अंकित कुशवाहा, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। औद्योगिक नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में जन भागीदारी के लिए नगर पालिका द्वारा स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता समेत अन्य तरह की गतिविधियां करने जा रहा है। इस दौरान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज करेगा। कोई भी नगरवासी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकता है। इसके लिए उन्हें स्वच्छता से संबंधित, जीरो डंप, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य विषयों पर जिंगल, ऐप, लघु फिल्म, वीडियो आदि बनाकर नगर पालिका को भेजना होगा। स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य करने वाले लोग भी अपने काम से जुड़ी जानकारी नगर पालिका को दे सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को निगम पुरस्कृत करेगा। नगर पलिका सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि स्वच्छता चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए कोई भी नगरवासी स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़े।
इसमें जीतने वाले को अवार्ड दिया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओ के साथ गुरूवार को नगर पालिका परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका के स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसटर अमित जैन ने कहा कि स्वच्छ सर्वे में वेस्ट मैनेजमेंट और सीवरेज के साथ ही पब्लिक हेल्थ पर भी फोकस रहेगा। सर्वे का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तहत एनजीओ, वेलफेयर सोसायटी, वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों, सीनियर सिटीजन और युवाओं से सहयोग लिया जाएगा। वेस्ट मैनेजमेंट के तहत गीले, सूखे और खतरनाक कूड़े को अलग-अलग करने का अभियान और तेज किया जाएगा। नगर निगम को अब अपने काम की रिपोर्ट पूरी तरह से डिजिटल करनी होगी। इसमें रोजाना काम करने की रिपोर्ट देनी होगी। इसका रिकार्ड अपलोड करने से छूट रहेगी। इस दौरान ष्षासकीय स्कूल की छात्रा से चर्चा भी गई। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव, नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक राजेश कुमार सोनी, नगर पालिका उपयंत्री संतोष वैष्य, सहित व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद