Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, ज्वेलर्स बनाता था पत्नी से अप्राकृतिक संबंध, गड़ाता था दांत, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज, अदालत ने कराई नकली बत्तीसी जब्त।
इंदौर, ज्वेलर्स बनाता था पत्नी से अप्राकृतिक संबंध, गड़ाता था दांत, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज, अदालत ने कराई नकली बत्तीसी जब्त।
इंदौर। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बुधवार को एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया। अपने से 27 साल छोटी पत्नी से 67 साल का ज्वेलर पति सेक्स रिलेशन बनाते समय दांत गड़ाता था। कोर्ट ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने का आदेश दिया है। पत्नी ने दिसंबर में पति के खिलाफ अननेचुरल सेक्स रिलेशन बनाने का केस दर्ज कराया था। पत्नी का आरोप है कि रिलेशन बनाते वक्त पति उसे काटता है। महिला की ओर से एडवोकेट कृष्ण कुमार कुम्हारे ने पैरवी की। उन्होंने महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट के समक्ष रखे थे। कोर्ट ने केस को महिला संबंधी गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने को कहा है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है।
महिला पुलिस ने दिसंबर 2021 में ज्वेलर्स को आरोपी बनाया था। उसकी पत्नी ने अननेचुरल सेक्स को लेकर बयान दर्ज कराए थे। पत्नी ने आंतरिक अंगों पर नकली दांतों से काटने के कारण घाव होने की शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया था कि ज्वेलर की पहली पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह खुद भी अपने पहले पति से काफी समय से अलग थी। रिश्तेदारों के जरिए ज्वेलर का रिश्ता उसके पास आया था। अक्टूबर 2021 में दोनों ने शादी रचा ली थी। शादी की पहली रात ही उसने गलत तरीके से रिलेशन बनाए थे। इसके बाद वह बार-बार ऐसा करने लगा। इससे वह दिसंबर की शुरुआत में गुजरात से इंदौर अपने घर आ गई। आरोपी 7 दिसंबर के बाद से ही फरार चल रहा है। कोर्ट ने महिला गरिमा का हवाला देते हुए पुलिस को उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद