Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, मां नर्मदा तट बोरास घाट पर मनाया सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह का जन्मदिन।
रायसेन/सिलवानी, मां नर्मदा तट बोरास घाट पर मनाया सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह का जन्मदिन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन उनके गृह क्षेत्र उदयपुर बोरास घाट स्थित पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट पर धार्मिक वातावरण मैं बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। मां नर्मदा के पावन तट पर सर्वप्रथम सुंदरकांड का आयोजन किया गया साथ ही सैकड़ों संत महात्माओं, पुरोहितों, ब्राह्मणों एवं धर्माचारियों के साथ रामपाल सिंह ने भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ का मां नर्मदा जल से मस्तकाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात सिंह ने गौ माता, ब्राह्मणों, कन्या एवं उपस्थित संत महात्माओं के चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें यथा श्रद्धा दान दक्षिणा देकर भोजन कराया।
सिंह के पूजा अर्चना तत्पश्चात ही वह अपने समर्थकों से मिले और दूर-दूर से आए हजारों समर्थकों ने ढोल-धमाकों के साथ सिंह को पुष्प मालाएं पहना कर केक काटकर मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वही बेगमगंज से मंडल अध्यक्ष कमल साहू के नेतृत्व में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री नगरिया एवं किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश घोसी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बोरास घाट पहुंचकर सिंह को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी।
रामपाल सिंह को जिले भर से जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगना सवेरे से ही शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। दिन निकलते ही उनके निवास पर भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने बधाई दी तथा मिठाइयां बांटी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद