छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध तो मनचले ने 13 सेकेंड में मारे 8 चाकू, पढ़कर घर लौट रही थी 8वीं की छात्रा; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध तो मनचले ने 13 सेकेंड में मारे 8 चाकू, पढ़कर घर लौट रही थी 8वीं की छात्रा; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध तो मनचले ने 13 सेकेंड में मारे 8 चाकू, पढ़कर घर लौट रही थी 8वीं की छात्रा।

छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध तो मनचले ने 13 सेकेंड में मारे 8 चाकू, पढ़कर घर लौट रही थी 8वीं की छात्रा; देखे विडियो।

बिहार। गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा को चाकू से गोद दिया। घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से डॉक्टरों ने पटना के PMCH रेफर कर दिया। यह मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। रविवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना को देखकर लोग दंग रह गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।


CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनचला बेरहमी से छात्रा को चाकू से गोद रहा है। 13 सेकेंड में उसने 8 बार चाकू से वार किया है। एक लड़का उसे बार-बार खींच कर हटा रहा है, फिर भी वो नहीं मान रहा और ताबड़तोड़ वार कर रहा है। बाद में लोगों के जुटने पर वह किसी तरह कंट्रोल में आया और फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी असरफ अली के पुत्र गुड्डा के रूप में हुई है।

छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध तो मनचले ने 13 सेकेंड में मारे 8 चाकू, पढ़कर घर लौट रही थी 8वीं की छात्रा; देखे विडियो।

परिजनों के अनुसार, छात्रा मकतब विद्यालय में 8वीं में पढ़ती है। वह रोज अपने गांव से आरोपी के गांव में पढ़ने जाती थी। गुड्डा छात्रा को हमेशा परेशान करता था। इसको लेकर कई बार छात्रा के परिजनों ने उसके घरवालों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह अपनी चालों से बाज नहीं आ रहा था। रविवार को भी छात्रा जब पढ़ने के लिए प्रतापपुर जा रही थी, तभी उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर पहले तो वह शांत हो गया। इसके बाद छात्रा के घर लौटने वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी। उस पर हमला कर दिया। पीड़िता की दोनों सहेलियां डर से मौके से फरार हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...