यह भी पढ़े :-
जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
एसडीएम की घूसखोर गैंग का हुआ भंडाफोड़, एसडीएम ने रिश्वत की पहली किश्त में से लिए 30 हजार रूपए, भागने का किया था प्रयास।
 |
| एसडीएम मनीष कुमार जैन |
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में एसडीएम की घूसखोर गैंग का खुलासा हुआ है, मामला रायसेन जिले का है। गैरतगंज के एसडीएम अपने एसडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर घूसखोरी कर रहे थे। तीनों ने व्यापारी से क्रेशर को अनुमति देने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। एसडीएम ने भागने की भी कोशिश की। पकड़े जाने पर बोला- अस्थमा का मरीज हूं। सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
लोकायुक्त ने एसडीएम मनीष कुमार जैन, उनके ओएसडी दीपक श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर राम नारायण अहिरवार को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। बुधवार को घूस की पहली किस्त व्यापारी ने जैसे ही दी, उसी समय लोकायुक्त ने तीनों को पकड़ लिया। ट्रैप होते ही एसडीएम की तबीयत बिगड़ गई। उनका बीपी बढ़ गया। उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।
घूसखोर गैंग का एसे किया खुलासा
तीनों ने रिश्वत के रुपयों का बंटवारा कर लिया था। एसडीएम ने इसमें 30 हजार रुपए लिए। 15 हजार रुपए ओएसडी और ऑपरेटर ने लिए थे। लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि तनवीर पटेल ने शिकायत की थी कि उनके भाई सईद अहमद कुरैशी के ग्राम अगरिया कला में क्रेशर की अनुमति जारी करने के लिए एसडीएम गैरतगंज के ओएसडी दीपक श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर राम नारायण अहिरवार एक लाख रुपए मांग रहे हैं। जांच के लिए लोकायुक्त ने डिजिटल वॉइस रिकॉर्डर तनवीर को दिया। इसमें एसडीएम का ओएसडी 45 हजार रुपए बुधवार को पहुंचाने के लिए कह रहा है।
बुधवार को तनवीर पहली किस्त देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां, कम्प्यूटर ऑपरेटर रामरानायण को लिफाफे में रखे 45 हजार रुपए दिए। रामनारायण ने 15 हजार रुपए लिफाफे से निकाल लिए। 30 हजार रुपए उसी लिफाफे में रखकर एसडीएम मनीष जैन को दे दिए। घूस के लिफाफे को पिट्ठू बैग में रखकर एसडीएम मुस्कुराते हुए गाड़ी से रवाना हो गए। लोकायुक्त का ट्रैप दल तनवीर का इशारा पाते ही उनके वाहन को रोककर वापस कार्यालय में लेकर पहुंचे। जांच में एसडीएम के बैग में लिफाफा मिला। ट्रैप की जानकारी लगते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद