राजगढ़, पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग ने पहले युवक को सरेराह पीटा, फिर पीड़ित पर ही आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर भिजवाया जैल; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

राजगढ़, पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग ने पहले युवक को सरेराह पीटा, फिर पीड़ित पर ही आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर भिजवाया जैल; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html

पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग ने पहले युवक को सरेराह पीटा, फिर पीड़ित पर ही आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर भिजवाया जैल।


राजगढ़, पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग ने पहले युवक को सरेराह पीटा, फिर पीड़ित पर ही आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर भिजवाया जैल; देखे विडियो।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
राजगढ़। भाटखेड़ी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग ने युवक की सरेराह पिटाई कर दी। दंबग ने मारपीट करते हुए उसे पहले उठाकर पटका। इसके बाद सीने पर बैठकर चांटे बरसाए। युवक दबंग से उसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह उसे पीटता रहा। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पर ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि युवक पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था, इसलिए उस पर कार्रवाई की गई है। पीड़ित देवी सिंह का कहना है कि गांव के दबंग सिद्धू यादव ने उसके साथ मारपीट की है। सिद्धू ने उसे सड़क पर उठाकर पटक दिया था। मारपीट करने के बाद उसने वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिए। मारपीट की शिकायत लेकर वह करनवास थाने गया, तो वहां सुनवाई नहीं हुई। उसी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर दी गई।


देवीलाल सिद्धू का ट्रैक्टर चलाने के साथ खेतों में काम भी करता था। सिद्धू ने उसे चार हजार में पुरानी TV बेची थी। देवी लाल न तो काम पर आ रहा था न ही उसके रुपए दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। देवीलाल के भाई होकम सिंह का कहना है कि वह एक ढाबे पर काम करता है। ढाबे पर जब शाम को करनवास थाने के पुलिसकर्मी आए तो मैंने भाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा- उसे आर्म्स एक्ट में फंसा दिया है। करनवास थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवीलाल को बस स्टैंड भाटखेड़ी के पास से पकड़ा था। वह अवैध हथियार और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की भी कोशिश की थी। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देवी सिंह के साथ मारपीट का मामला भी हमारे सामने आया है, उस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...