रायसेन, पौने 4 करोड़ की लागत से घटिया तरीके से हो रहा सड़क निर्माण, साइट इंचार्ज पीएम सड़क परियोजना के एसडीओ रहते हैं गायब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 29, 2021

रायसेन, पौने 4 करोड़ की लागत से घटिया तरीके से हो रहा सड़क निर्माण, साइट इंचार्ज पीएम सड़क परियोजना के एसडीओ रहते हैं गायब।

यह भी पढ़े :- जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html

पौने 4 करोड़ की लागत से घटिया तरीके से हो रहा सड़क निर्माण, साइट इंचार्ज पीएम सड़क परियोजना के एसडीओ रहते हैं गायब।

रायसेन, पौने 4 करोड़ की लागत से घटिया तरीके से हो रहा सड़क निर्माण, साइट इंचार्ज पीएम सड़क परियोजना के एसडीओ रहते हैं गायब।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना इकाई 2 रायसेन द्वारा हकीमखेड़ी से कानपोहरा तक लगभग साढ़े 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 3 करोड़ 75 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कराया जा रहा है। इस सड़क निर्माण ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जादौन हरियाणा द्वारा कराया जा रहा है। सड़क मार्ग विभाग के एसडीओ संजय श्रीवास्तव और ठेकेदार जादौन को हमेशा मौजूद रहना चाहिए लेकिन बताया यह जा रहा है कि अक्सर यह दोनों जिम्मेदार गैर हाजिर रहते हैं। मॉनिटरिंग के अभाव में सड़क ठेकेदार के साइट कर्मचारियों द्वारा घटिया सड़क निर्माण तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया है।

नियम विरुद्ध मनमानी पूर्ण घटिया निर्माण को लेकर महिलाओं ने सड़क पर धरना देकर जताया विरोध

घटिया सड़क निर्माण और सरकारी गोहे की जमीन की बजाय बस्ती में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को दोपहर बाद करीब 3.41 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए घर से बाहर निकलकर महिलाएं बच्चे रास्ते पर बैठकर जमकर विरोध जताया। महिला कल्लो बाई लीला बाई, संध्या बाई, सुनीबा बी, अफरोज बी, कल्ली बी, नफीस खान, कल्याण सिंह, जासीन खान, नईम खान, रघुराज सिंह ने बताया कि सड़क ठेकेदार उसके कर्मचारी और एसडीओ संजय श्रीवास्तव मनमानी पूर्वक घटिया सड़क निर्माण करवा रहे हैं। जबकि सरकारी गोहे 25 फुट चौड़ा है उसे छोड़कर बस्ती क्षेत्र के घरों के दरवाजों के सामने से पीएम सड़क योजना  की सड़क का निर्माण किया जा रहा है।जो कि सरासर गलत व अनुचित है। सालों पुरानी ग्राम पंचायत हकीमखेड़ी तौर की सीसी सड़क पर ही मटेरियल डालकर बनाई जा रही है। अगर सरकारी गोहे के रास्ते पर सड़क निर्माण हो जाए तो बेहतर होगा।वर्तमान में रिहायशी बस्ती क्षेत्र में एसडीओ संजय श्रीवास्तव और ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जादौन के कर्मचारियों द्वारा जबरन घरों के दरवाजों, आंगन के बीच में से सड़क का निर्माण कराने पर तुले हुए हैं। यदि सड़क का निर्माण हो जाएगा तो उनके बच्चों पशुओं की जान का खतरा और सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा।

रायसेन, पौने 4 करोड़ की लागत से घटिया तरीके से हो रहा सड़क निर्माण, साइट इंचार्ज पीएम सड़क परियोजना के एसडीओ रहते हैं गायब।

सिर्फ 4 महीने में ही उखड़ गई सीसी सड़क

हकीमखेड़ी तौर पंचायत के चौराहे से लेकर सरकारी गोहे तिगड्डे तक घटिया सड़क निर्माण किया गया है। लगभग 4 माह पूर्व रपटे पर बनाई गई सीसी सड़क घटिया निर्माण कराए जाने से मौजूदा समय में उखड़ गई है। इसके अलावा हकीमखेड़ी तौर चौराहे से लेकर सरकारी गोहे तिगड्डे तक पक्की सड़क जगह जगह से धंस गई है।वहीं सड़क की साइडें भरी नहीं गई है।जिससे आएदिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं।

मन्दिर प्रांगण सीसी सड़क धँसकी

आरोग्यम केंद्र हकीमखेड़ी से लेकर मन्दिर परिसर इमली पेड़  के सामने तक बनाई गई सीसी सड़क निर्माण भी घटिया किस्म की और नियम मापदंडों को ताक पर रखकर बनाई जा रही है। ग्रामीणों रघुराज सिंह मीणा ने बताया कि सड़क ठेकेदार के कर्मचारियो द्वारा सीसी सड़क कहीं संकरी तो कहीं बगैर बैस के बनाई जा रही है।कीचड़ पानी में ही सीसी सड़क बनाई जा रही है।कई जगहों पर साइडें नहीं भरी गई।जिससे सड़क बनते ही टूट फूटने लगी है।

इनका कहना है...

हकीमखेड़ी से लेकर कान पोहरा तक लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क परियोजना फेस 2 रायसेन तहत कराया जा रहा हैं। सड़क निर्माण ठीक तरीके से मापदंडों के तहत ही कराई जा रही है। समय-समय पर सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
संजय श्रीवास्तव, एसडीओ, पीएम सड़क परियोजना, रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...