Post Top Ad
Thursday, December 30, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, युवक ने पहले की ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी फिर लगाई कार में आग, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
रायसेन/बरेली, युवक ने पहले की ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी फिर लगाई कार में आग, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। घटना बरेली तहसील के ग्राम कोटपार की है जहां एक शातिर युवक ने बड़ी ही चतुराई से घर की रेकी करते हुए पहले ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की फिर दोबारा घर में दीवाल फांद कर एक कचरे से भरे हुए थैली को कार के नीचे रखकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। जब कार धू-धू कर जलने लगी तभी घर में सो रहे लोगों को आभास होने पर वह बाहर निकल कर आए और जलती कार को देख तत्परता दिखाते हुए ट्यूबवेल चालू कर कार को बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। जब तक बलेनो कार जलकर खाक हो चुकी थी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बीते कुछ दिनों पहले दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई जिसमें मृतक के परिजनों द्वारा उक्त घटना में 9 लोगों पर आरोप लगाए गए थे जिसमें पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
यह आगजनी की घटना इन फरार तीन आरोपियों के घर पर ना होने का फायदा उठाकर की गई। फरार आरोपी की मां फूलवती प्रजापति ने बताया कि हमारे यहां 1 महीने पहले 40 लाख रुपए के जेवरात व नगदी की चोरी हुई थी जिसकी शिकायत भी पुलिस थाने में दर्ज की गई थी जिसमें पुलिस चोरी की घटना में कोई सुराख नहीं लगा पाई है और ना ही इस आगजनी की घटना में सीसीटीवी कैमरा फुटेज बताने के बाद भी अभी तक किसी तरह का सुराग लगा पाई है इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद