Post Top Ad
Thursday, December 30, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, अस्प्ताल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने, महिला अपराध के आरोपी का मेडिकल कराने पुलिस 5 घंटे करती रही इंतजार, मरीज होते रहे परेशान।
रायसेन/उदयपुरा, अस्प्ताल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने, महिला अपराध के आरोपी का मेडिकल कराने पुलिस 5 घंटे करती रही इंतजार, मरीज होते रहे परेशान।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
उदयपुरा। अस्प्ताल में मरीजों का प्रतिदिन परेशान होना आम बात है, क्योकि उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ सहित कुल तीन डॉक्टर है और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीन डॉक्टरों में से दो तो एक दिन छोड़कर ड्यूटी कर रहे है। परंतु बीएमओ ना कभी एमएलसी देखते है ना ड्यूटी करते। अस्प्ताल प्रबंधन की इसी लापरवाही के चलते रोज मरीजो को परेशान देखा जा सकता है। हद तो जब हो गई तब सोमवार को थाना टीआई अपने स्टाफ के साथ आरोपी को लेकर सुबह 10.30 बजे मेडिकल कराने अस्प्ताल पहुँचे और पूरा दिन अस्प्ताल में बीत जाने के बाद भी आरोपी का मेडिकल नही हो सका। जबकि 376 जैसे गंभीर महिला अपराध के आरोपी बॉबी उर्फ रंजीत उम्र 42 वर्ष पिता महावीर सिंह निवासी मुरैना का मेडिकल कराकर उसे न्यायालय पेश करना था परंतु अस्प्ताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी का मेडिकल नही हो सका और तो और टीआई अस्पताल में ये भी कहते रहे कि कोई इसे रेफर कर दे जिससे हम इसे बरेली या रायसेन ले जाकर मेडिकल करा सके। आखिरकार सरकारी अस्प्ताल में आरोपी का मेडिकल नही हो सका, जिसके बाद बिना मेडिकल के आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायाधीश के आदेश के बाद नगर के एक प्राइवेट क्लीनिक पर आरोपी का मेडिकल कराया गया जिसके बाद पुनः आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। इन सब के बाद अस्प्ताल प्रबंधन के सभी डॉक्टर अपनी-अपनी सफाई देने में लगे रहे, लेकिन महिला अपराध के इतने गंभीर आरोपी का मेडिकल नही हो सका। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि जिस मामले का उक्त आरोपी था उसकी फरियादी अस्प्ताल स्टाफ की एक एएनएम है। इन सब के बीच सवाल ये खड़ा होता है कि सभी डॉक्टर एक दूसरे पर बात डालकर खूब लापरवाही कर रहे है और ऐसे समय मे अगर कोई इमरजेंसी आती तो मरीज का क्या होता।
में रविवार दिन और रात की ड्यूटी कर चुका हूं। अब थोड़ा आराम करके दोपहर 3.30 पर फिर ड्यूटी पर आ गया। आज बीएमओ सर को ड्यूटी कर लेनी थी। में जब 24 घण्टे ड्यूटी कर चुका हूं तो थोड़ा आराम भी जरूरी है। लगातार में ड्यूटी नही कर सकता।
डॉक्टर राहुल रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर, उदयपुरा
मेरी 27 से 31 दिसंबर तक भोपाल में ट्रैनिंग चल रही है और मैने कल ही मेरे जाने की सूचना बीएमओ सर को दे दी थी। साथ ही में तो एक दिन छोड़कर 24 घण्टे ड्यूटी करता ही हूँ। इन परिस्थितियों में बीएमओ सर भी तो ड्यूटी कर सकते है। बीएमओ सर तो कभी ड्यूटी नही करते।
डॉ.महेंद्र धाकड़, मेडिकल ऑफिसर, उदयपुरा
मेरी शनिवार सोमवार को रायसेन में ड्यूटी रहती है। डॉक्टर महेंद्र धाकड़ बिना ड्यूटी एडजस्ट किये ट्रेनिंग पर चले गये और डॉक्टर राहुल रघुवंशी 24 घण्टे ड्यूटी कर सुबह आराम कर रहे है जो शाम से ड्यूटी पर आ जायेंगे। साथ ही डॉ. महेंद्र की ट्रेनिग कैंसल कराकर उन्हें भी बुला लिया जायेगा।
डॉ. रजनीश सिंघई, बीएमओ, उदयपुरा
आरोपी को लेकर हम स्टाफ सहित 5 घण्टे अस्प्ताल में डॉक्टर का इंतजार करते रहे। ना कोई डॉक्टर ड्यूटी पर था ना कोई रेफर करने वाला था। आखिर में परेशान होकर न्यायालय के आदेश के बाद प्राइवेट क्लीनिक पर आरोपी का मेडिकल कर उसे पुनः न्यायालय पेश कर जेल भेज पाए।
प्रकाश शर्मा, टीआई थाना उदयपुरा
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद