रायसेन/बरेली, चालानी कार्रवाई से परेशान लोडिंग चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

रायसेन/बरेली, चालानी कार्रवाई से परेशान लोडिंग चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

चालानी कार्रवाई से परेशान लोडिंग चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/बरेली, चालानी कार्रवाई से परेशान लोडिंग चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 4 माह पहले एसडीएम कार्यालय के सामने वृक्षारोपण अभियान के तहत एसडीएम प्रमोद गुर्जर की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगभग दो दर्जन वृक्ष लगाए गए थे जिन की सुरक्षा के लिए मौके पर ही टी-गार्ड भी लगाई गई थी। इस वृक्षा रोपण को उस स्थान पर खड़े होने वाले वाहन चालकों के द्वारा तहत नहस कर दिया गया है। बीते सप्ताह एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने पुलिस प्रशासन को आदेशित किया था कि यहां से वाहनों को हटाया जाए। पुलिस ने सभी वाहन चालकों के चालान बनाए और उन्हें हिदायत दी की दोबारा यहां पर वाहन खड़े ना होने अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज होकर गुस्साए सभी लोडिंग चालकों ने सामूहिक रूप से एसडीएम को ज्ञापन दिया और पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले हमें वाहन यहां खड़ा करने को कहा और इन्हीं ने हम पर 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया। ऐसे में हमें नगर में कहीं भी निश्चित स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है, हम वाहन कहां खड़ा करें। वहीं एसडीएम ने नगर में कहीं वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं होने की बात कही और वाहन चालकों से कहा अपनी जिम्मेदारी पर अपने वाहन अपने घर खड़े करें क्योंकि आप सभी ने वहां पर वृक्षारोपण को तहस-नहस किया और टी-गार्ड भी मौके से गायब कर दिये है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...