पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियाें में की तोड़फोड़; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियाें में की तोड़फोड़; देखे विडियो।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियाें में की तोड़फोड़।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियाें में की तोड़फोड़; देखे विडियो।

छिंदवाड़ा। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन करने के दौरान बवाल हो गया। यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। गाड़ियाें में भी तोड़फोड़ की गई। भाजपाइयों ने कांग्रेस अध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओं को पहले घेरा फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाई। पानी की बौछार भी की। इसके बाद स्थिति संभल सकी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जिले के सिंगोड़ी में दोपहर में कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। उन्होंने भी नारेबाजी कर दी। हालांकि विरोध के बावजूद कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंक दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।


विरोध इस कदर बढ़ा कि बस स्टैंड से लेकर सेंट्रल बैंक तक पुलिस बल के बीच दोनाें पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इसमें दोनों तरफ के कुछ कार्यकर्ता भी घायल हो गए। कुछ गाड़ियों के कांच भी फूट गए। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने यहां वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कार्यकर्ताओं को लाठियां भी मारीं। कार्यक्रम में सिंगोड़ी पहुंचे युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य आहके समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इसको लेकर काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों का कहना था कि मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियाें में की तोड़फोड़; देखे विडियो।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर केस दर्ज करने की मांग की। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सिंगोड़ी चौकी पहुंच गए। उन्होंने चौकी का घेराव किया। सूचना पर चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह और अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी सिंगोड़ी पहुंचे। झड़प के दौरान एएसपी संजीव उइके और अन्य अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। एएसपी संजीव उईके ने कहा कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियाें में की तोड़फोड़; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- 




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...