भोपाल, पतंग लूटते समय छत से नीचे गिरा बच्चा, एक फीट की है छत की बांउड्रीवॉल, परिवार में इकलौता था पुष्पेंद्र। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 22, 2021

भोपाल, पतंग लूटते समय छत से नीचे गिरा बच्चा, एक फीट की है छत की बांउड्रीवॉल, परिवार में इकलौता था पुष्पेंद्र।

यह भी पढ़े :- कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

पतंग लूटते समय छत से नीचे गिरा बच्चा, एक फीट की है छत की बांउड्रीवॉल, परिवार में इकलौता था पुष्पेंद्र।

भोपाल, पतंग लूटते समय छत से नीचे गिरा बच्चा, एक फीट की है छत की बांउड्रीवॉल, परिवार में इकलौता था पुष्पेंद्र।

भोपाल। कान्हा सैया इलाके में पतंग लूट रहा 10 साल का बच्चा 25 फीट ऊंची छत से गिर गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। छत की बाउंड्र्रीवॉल एक फीट ऊंची थी। वह इकलौता बेटा था। मकर संक्राति अगले महीने है, इसकी वजह से पतंगबाजी का माहौल बनता जा रहा है। जरूरी है कि पतंग उड़ाते समय बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजन का कहना है कि बच्चे का डॉक्टर ने समय से इलाज शुरू नहीं किया। परिजन अस्पताल में चीखते रहे डॉक्टर ने मेरा लाल छीन लिया। परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

बरखेड़ा पठानी, गोविंदपुरा में रहने वाले दिनेश रंगीले मोबाइल टॉवर मेंटेनेंस का काम करते हैं। उनका 10 साल का इकलौता बेटा पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस दूसरी कक्षा में पढ़ता था। 20 दिसंबर को वह अपनी दादी गुलाब बाई के साथ कान्हा सैया में रहने वाले बड़े पापा धनराज के घर गया हुआ था। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे नाश्ता करने के बाद वह छत में चला गया। इसी बीच उसे छत के पास ही कटी पतंग उड़ती हुई दिखी। पतंग को लूटने के चक्कर में वह छत की मुड़ेर को लांघते हुए नीचे गिर आया। गंभीर हालत में परिजन उसे आनंद नगर के नागपुर अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां रानी देवी अस्पताल में बिलखती रहीं कि मेरा बेटा चला गया।

पुष्पेंद्र के बड़ा पापा धनराज ने बताया कि उनके मकान की छत की बाउंड्रीवाॅल करीब 1 फीट ऊंची है, इसलिए वह अपने बच्चों को छत में नहीं जाने देते। पुष्पेन्द्र दो दिन पहले ही उनके घर आया था। वह किसी को बताए बिना छत पर चला गया। इसी दौरान कटी पतंग को वह लूटने की कोशिश करते हुए नीचे गिर गया। छत से गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर के टीन शेड में गिरा। इसके बाद वह सड़क पर आ गया। पुष्पेन्द्र के बड़े पापा धनराज ने बताया कि इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। अस्पताल प्रबंधन ने आपरेशन के लिए 20 हजार रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी पांच घंटे तक बच्चे का आपरेशन नहीं किया गया। बाद में बाहर से डॉक्टर बुलाकर ऑपरेशन किया गया। इसके बाद दवा के नाम पर डाॅक्टर पैसा वसूलते रहे। बच्चे की मौत की पुष्टि करने से करीब पांच मिनट पहले तक डाॅक्टर परिजनों से दवा मंगाते रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...