Post Top Ad
Thursday, December 30, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, लोगों में यातायात नियमों तथा सुरक्षा के प्रति जनजागृति लाना जरूरी - कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे।
रायसेन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, लोगों में यातायात नियमों तथा सुरक्षा के प्रति जनजागृति लाना जरूरी - कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे।
यह भी पढ़े :-
जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सांसद रमाकांत भार्गव की वर्चुअली अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वर्चुअली शामिल हुए सांसद भार्गव तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले में यातायात को सुगम बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में कलेक्टर अरविन्द दुबे ने जिले में हाईवे किनारे स्थित गॉवों तथा सड़क दुर्घटनाओं के कारक ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक लगाने, लाइट लगाने के संबंध में एनएचआई तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे तथा आसपास रहने वालों लोगों में यातायात नियमों तथा सुरक्षा के प्रति जनजागृति लाना जरूरी है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से आमजन को यातायात तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित कर यातायात नियमों से अवगत कराते हुए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। विद्यार्थियों को यातायात के नियमों संबंधी प्रशिक्षण दिये जाने से निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि के आसपास साईन बोर्ड लगाए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही शराब पीकर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी दिए। कलेक्टर दुबे ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।इसके लिए चलाई जा रही गुड समेरिटन स्कीम के बारे में आमजन को जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को 5 हजार रूपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिससे कि आम जनता प्रेरित होकर मोटर यान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने में सामने आए और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कमी लाई जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातयात व्यवस्था को सुगम बनाने किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है । जागरूकता रैली एवं विभिन्न माध्यमों से आमजन को भी यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवर लोडिंग, नियमों के विपरीत वाहनों का संचालन तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद