रायसेन/सिलवानी, आपकी सरकार आपके साथ शिविर का किया गया आयोजन, 12 आवेदको ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए आवेदन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

रायसेन/सिलवानी, आपकी सरकार आपके साथ शिविर का किया गया आयोजन, 12 आवेदको ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए आवेदन।

आपकी सरकार आपके साथ शिविर का किया गया आयोजन, 12 आवेदको ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए आवेदन।

रायसेन/सिलवानी, आपकी सरकार आपके साथ शिविर का किया गया आयोजन, 12 आवेदको ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए आवेदन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। आपकी सरकार आपके साथ अभियान अंतर्गत गुरुवार को गांधीनगर पड़ान वार्ड नंबर 7 में शासन की समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ तत्काल देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 2 आवेदन वृद्धा अवस्था पेंशन स्वीकृत करने के तथा 3 आवेदन आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने हेतु तथा एक आवेदन स्ट्रीट लाइट लगाने का तो दो आवेदन नाली सफाई कार्य कराए जाने के प्राप्त हुए। इसी के साथ ही समस्या मूलक अन्य आवेदन भी आवेदको के द्वारा रखे गए।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ कार्यक्रम

उक्त कार्यक्रम मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर के शर्मा के निर्देश अनुसार नगर परिषद के कर्मचारियों की उपस्थिति में कराया गया तथा समस्त प्राप्त आवेदनों का निराकरण तत्काल शिविर के माध्यम से किया जाकर जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सलीमुद्दीन काजी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल महामंत्री संजू बनारसी, जहूर मंसूरी, सगीर कुरैशी, गुड्डू भाई, खुमान सिंह मेहरा, मूलचंद कुशवाहा, टीकाराम कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारी राम शंकर दीक्षित, पेंशन शाखा प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, योजना शाखा प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी, सीताराम साहू, मुकेश नामदेव, आरिफ खा, कस्तूर प्रजापति, भूपेंद्र कलोसिया, नितिन राजोरिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...