पहले अयोध्या, काशी तो अब मथुरा-वृंदावन की बारी - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बुधवार को फर्रुखाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि अयोध्या में राम मंदिर का काम शुरू होगा। अब काशी विश्वनाथ धाम भी बन रहा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को कैसे छोड़ा जा सकता है? वहां भी काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सबसे अधिक समय तक सत्ता में रही और उसके शासनकाल के दौरान बीजेपी, आरएसएस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते रहे। सीएम ने मालेगांव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह शरारत देश के खिलाफ अपराध है। इसलिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि हाल ही में एक गवाह ने महाराष्ट्र एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए उसे मजबूर किया गया था। सीएम योगी ने कहा कि आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली यह कांग्रेस देश के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही थी, किसी से छिपा नहीं है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करती रही और जब सत्ता के बाहर है तो जनता के हित के हर कार्य का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा है। कोरोना संकट के समय यह सरकार आपके साथ थी। आपको राशन मुफ्त में दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां गायब थे, आप उनसे जरूर पूछना। उन्होंने कहा कि बबुआ की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा हड़प लिया गया था, जो अब दीवारों से निकल रहा है।
यह भी पढ़े :-
जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद