दुःखद हादशा :- माँ वैष्णों देवी मंदिर परिषर मैं भगदड़, 12 लोगों की गई जान, 14 घायलों मैं 3 की हालात गंभीर, मृतक श्रद्धालुओ मैं यूपी, पंजाब, हरयाणा के रहवासी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

दुःखद हादशा :- माँ वैष्णों देवी मंदिर परिषर मैं भगदड़, 12 लोगों की गई जान, 14 घायलों मैं 3 की हालात गंभीर, मृतक श्रद्धालुओ मैं यूपी, पंजाब, हरयाणा के रहवासी।

नए साल की शुरुआत एक दुखद हादसे से हुई है। जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में देर रात करीब 2.45 बजे भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। 14 लोख जख्मी हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234804; PCR रियासी- 9622856295, DC दफ्तर रियासी केंट्रोल रूम नंबर- 01991-245763, 9419839557 पर कॉल करके मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

दुःखद हादशा :- माँ वैष्णों देवी मंदिर परिषर मैं भगदड़, 12 लोगों की गई जान, 14 घायलों मैं 3 की हालात गंभीर, मृतक श्रद्धालुओ मैं यूपी, पंजाब, हरयाणा के रहवासी।

भगदड़ में जान गंवाने वाले UP, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

दुःखद हादशा :- माँ वैष्णों देवी मंदिर परिषर मैं भगदड़, 12 लोगों की गई जान, 14 घायलों मैं 3 की हालात गंभीर, मृतक श्रद्धालुओ मैं यूपी, पंजाब, हरयाणा के रहवासी।

जम्मू-कश्मीर के DGP ने कहा कि शुरुआती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उनमें धक्का-मुक्की हो गई इससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। एक श्रद्धालु ने बताया कि भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' प्रधानमंत्री ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हादसे को लेकर बातचीत की है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्टीट करके कहा, ‘इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। मां आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!

यह भी पढ़े :-

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...