Post Top Ad
Saturday, January 1, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, मुजीब ने खुद को मनीष बताकर 22 साल की युवती से किया दैहिक शोषण, इस्लाम धर्म नहीं अपनाने पर शादी से किया इंकार।
भोपाल, मुजीब ने खुद को मनीष बताकर 22 साल की युवती से किया दैहिक शोषण, इस्लाम धर्म नहीं अपनाने पर शादी से किया इंकार।
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुजीब नाम के युवक ने खुद का नाम मनीष बताकर युवती से दोस्ती की फिर उसका दैहिक शोषण करने लगा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहने लगा। युवती ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 साल की युवती शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। वह पूर्व में एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। अप्रैल 2020 में लॉक डाउन के दौरान खुद का नाम मनीष बताने वाला युवक उसके मोहल्ले में मदद के लिए आया करता था। इस दौरान दोनों के बीच में दोस्ती हो गई। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 3 अक्टूबर 21 को आरोपी ने पीड़िता को मिलने बुलाया। वह उसे बारा महल इलाके में लेकर पहुंचा। उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद कई बार संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने बताया कि उसे नौकरी के संबंध में शहर के बाहर जाना है। इसके बाद उसने लड़की से हर तरह का संबंध खत्म कर दिया। पीड़िता ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि आरोपी का असल नाम मुजीब है। वह नूर महल इलाके में रहता है, पेशे से मैकेनिक है। इसी बीच आरोपी ने युवती को फिर शादी का झांसा देकर 13 दिसंबर को फिर संबंध बनाए। इसके बाद युवती से कहने लगा कि इस्लाम धर्म अपनाने पर ही तुमसे शादी कर सकूंगा। फरियादिया ने इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद