Post Top Ad
Sunday, January 2, 2022
Home
अलीराजपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पुलिया की रेलिंग तोड़ 15 फीट नीचे नदी में गिरि बस, 28 घायल, 3 की मौत, बस ड्राईवर मौके से फरार।
पुलिया की रेलिंग तोड़ 15 फीट नीचे नदी में गिरि बस, 28 घायल, 3 की मौत, बस ड्राईवर मौके से फरार।
अलीराजपुर। रविवार सुबह 5.45 बजे बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। खंडवा-बड़ौदा रोड पर पुलिया की रेलिंग तोड़ बस 15 फीट नीचे नदी में गिर गई। 28 लोग घायल हैं। इनमें 7 बच्चे हैं। 1 बच्चे को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस गुजरात के भुज से बड़वानी जा रही थी। स्थानीय निवासी बस ड्राइवर हादसे के बाद से ही फरार है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस वजह से ये हादसा हुआ।
अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प और SP मनोज कुमार घटनास्थल से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएचओ, सिविल सर्जन और अन्य डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि घायलों का अच्छे से इलाज किया जाए। अलीराजपुर SP ने बताया कि ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये स्थानीय बस है। फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच कर रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।
Tags
# अलीराजपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अलीराजपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद