गुना CMHO की सड़क हादसे में मौत, टैंकर में पीछे से टकराई कार, मौके पर मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 2, 2022

गुना CMHO की सड़क हादसे में मौत, टैंकर में पीछे से टकराई कार, मौके पर मौत।

गुना CMHO की सड़क हादसे में मौत, टैंकर में पीछे से टकराई कार, मौके पर मौत।

गुना CMHO की सड़क हादसे में मौत, टैंकर में पीछे से टकराई कार, मौके पर मौत।

शिवपुरी। जिले के अमोला में रविवार सुबह गुना सीएमएचओ डॉ. हेमंत गौतम की कार फोरलेन हाईवे पर आगे चल रहे एक टैंकर में घुस गई। हादसे में डॉ गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की हालत नाजुक है। उसे करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त हाईवे पर इतना कोहरा था कि ड्राइवर को आगे चल रहा टैंकर नजर ही नहीं आया और वह टैंकर में घुस गई। सीएमएचओ डॉ गौतम दतिया के रहने वाले थे। रविवार सुबह वो किसी काम से अपने घर दतिया जा रहे थे। दतिया पहुंचने से पहले शिवपुरी में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को कलेक्टर फ्रैंक नोबल के बेटे का जन्मदिन था। इस दौरान कलेक्टर बंगले पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। CMHO डॉ गौतम भी उस पार्टी में शामिल हुए थे। देर रात तक चली पार्टी में सभी लोगों का डिनर भी कलेक्टर बंगले पर ही हुआ था। रविवार अलसुबह 5 बजे के लगभग CMHO गुना से दतिया जाने के लिए निकल गए थे। लेकिन शिवपुरी में ही वे हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...