राजधानी भोपाल में भी चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस ने 2 चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, एक कि तलाश जारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

राजधानी भोपाल में भी चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस ने 2 चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, एक कि तलाश जारी।

राजधानी भोपाल में भी चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस ने 2 चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, एक कि तलाश जारी।


राजधानी भोपाल में भी चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस ने 2 चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, एक कि तलाश जारी।

भोपाल। राजभवन से कुछ मीटर दूर स्थित बंधन बैंक के ताले तोड़कर करीब 25 किलो वजनी तिजोरी चुराने वाले दो आरोपी भोपाल क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। क्रिसमस की रात 10 बजे दोनों ने ये वारदात शहर के कुख्यात बदमाश फईम बम के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जो फिलहाल फरार है। त्योहार के कारण शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए गए थे। चोरी के बाद आरोपी तिजोरी फईम की ही कार से ले गए। तिजोरी में सोना वजन करने की मशीन मिली तो उन्होंने तिजोरी खानूगांव के पास बड़े तालाब में फेंक दी। इस खुलासे के बाद रात करीब एक बजे पुलिस ने गोताखोर की मदद से तिजोरी बड़े तालाब से निकलवाई। बीती 27 दिसंबर की सुबह बंधक बैंक के कर्मचारी बैंक पहुंचे तो ताला टूटा था और सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे पेंट पुता था। अंदर जाने पर पता चला कि दो डीवीआर और तिजोरी चोरी हो चुकी है। आरोपियों ने स्ट्रॉन्ग रूम को तोड़ने की नाकाम कोशिश की थी। पकड़े गए आरोपियों में काजी कैंप निवासी शकील और चौकी इमामबाड़ा निवासी मुन्ना शामिल हैं। दोनों ने ये वारदात फईम बम के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जिसकी तलाश जारी है। फईम पर इससे पहले भी कई अपराध दर्ज हैं।

पुलिस को एक सीसीटीवी में 3 संदिग्धों का फुटेज मिला था। जांच के बाद पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे तिजोरी खानूगांव ले गए, वहां कटर से उसे काटा, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला तो वहीं बड़े तालाब में फेंक दिया। पुलिस दोनों आरोपी को लेकर रात 1 बजे उस स्थान पर पहुंची और तेज ठंड में गोताखोर को पानी में उतारा। तिजोरी मिली, लेकिन वजनदार होने से गोताखार से नहीं उठी। इस पर पुलिस ने रस्सी मंगाई और तिजोरी को बांधा, फिर ऊपर खड़े पुलिसकर्मियों की मदद से उसे खींच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बीती 24 दिसंबर को बैंक की रैकी की थी। 25 दिसंबर की रात 10 बजे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे पेंट किया और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। सिक्योरिटी अलार्म का वायर काटने के बाद भीतर लगे कैमरों पर भी काला स्प्रे पेंट कर दिया। इसके बाद तिजोरी चुरा ले गए। वजनी तिजोरी ले जाने के लिए आरोपियों ने फईम की कार का इस्तेमाल किया। पुलिस ने तालाब से चोरी की गई तिजोरी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...