Post Top Ad
Monday, January 3, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
सागर
62 वर्षीय पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान शव एक कमरे से बरामद।
62 वर्षीय पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान शव एक कमरे से बरामद।
सागर। बांदरी थाना के सागोनी गांव में 62 वर्षीय पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, बांदरी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और डॉग स्क्वॉड से मुआयना कराया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सागोनी में अशोक चौबे अपने घर के पीछे वाले कमरे में रात को सो रहे थे। सुबह उनका शव कमरे में मिला, उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं।
रविवार को ग्रामीणों ने देखा कि पूर्व सरपंच अशोक चौबे घर से बाहर नहीं निकले, तो घर जाकर देखा तो वह अंदर के कमरे में मृत पड़े थे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना बांदरी को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि अशोक चौबे अपने घर पर अकेले थे, उन्होंने अपने सभी दरवाजे गांव के ही एक लड़के से लगवाए, मेन दरवाजा उन्होंने लगाया और जाकर सो गए। सुबह जब देखा तो घर के अंदर मृत पड़े हुए थे। पीछे छोटी खिड़कीनुमा दरवाजा खुला था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक चौबे करीब 30 साल गांव के सरपंच रहे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे। उसके बाद जो भी सरपंच बनता था, वह उनकी सहमति से बनता था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# सागर
Share This
About Ghatak reporter
सागर
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
सागर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद