Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, टीचर की बेटी से शादी करने 20 साल का युवक बना 22 का, लड़की के साथ भागकर की शादी, पिता ने बर्थ सर्टिफिकेट निकलवाया तो हुआ खुलासा।
भोपाल, टीचर की बेटी से शादी करने 20 साल का युवक बना 22 का, लड़की के साथ भागकर की शादी, पिता ने बर्थ सर्टिफिकेट निकलवाया तो हुआ खुलासा।
भोपाल। 20 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद को 22 साल का बता दिया। उसने मार्कशीट में उम्र में हेराफेरी करा ली। लड़की के पिता टीचर हैं। उन्होंने स्कूल से दामाद का बर्थ सर्टिफिकेट निकलवाया। पता चला कि शादी के वक्त उसकी उम्र 20 साल थी। दस्तावेज जुटाकर दामाद के खिलाफ रातीबड़ थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गुनगा इलाके के पोलीखेड़ी गांव के रहने वाले टीचर की 22 साल की बेटी ने गीतांजलि कॉलेज (गौतम नगर) से 2020 में ग्रेजुएशन किया है। 23 नवंबर 2020 को वह बेटी को लेकर कॉलेज TC (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी को कॉलेज के गेट पर छोड़कर किसी काम से चले गए। 1 घंटे बाद लौटे तो बेटी नहीं मिली। गौतमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दूसरे दिन पता चला कि इमला चौकी इलाके में रहने वाले लोकेश मेहर ने बेटी को भगाकर उसके साथ रातीबड़ इलाके की एक संस्था में शादी कर ली है। टीचर की शिकायत पर पुलिस ने युवक-युवती को बरामद कर लिया। दोनों ने मर्जी से शादी करने की बात कही। बालिग होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था।
लड़की के पिता ने शादी कराने वाली संस्था से लोकेश के दस्तावेज लिए। लोकेश ने शादी के लिए जो मार्कशीट लगाई थी, उसमें उसका जन्म 1 फरवरी 1998 दर्ज है। इस हिसाब से 2020 में शादी के वक्त उसकी उम्र 22 साल थी। लड़की के पिता लोकेश के स्कूल हराखेड़ा पहुंचे। मार्कशीट की असल कॉपी निकलवाई। डेट ऑफ बर्थ 1 फरवरी 2001 मिली। इस हिसाब से शादी के वक्त उसकी उम्र 20 साल थी। लोकेश इस स्कूल में 2012 से 2017 तक पढ़ा है। बर्थ सर्टिफिकेट में यही उम्र लिखी थी। शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लोकेश ने शादी के लिए नई मार्कशीट बनवाई है। इसमें उम्र बढ़ाकर लिखा दी। पुलिस ने अब जाकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
लोकेश ने मार्कशीट प्राइवेट स्कूल से बनवाई थी। पुलिस ने मार्कशीट बनाने वाले उमेद सिंह राठौर को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल, प्रिंसिपल की तलाश में पुलिस जुटी है। लोकेश अभी पत्नी के साथ ही भोपाल में रह रहा है। वह निजी काम करता है। पुलिस को पता चला कि दोनों की दोस्ती स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों का प्रेम-प्रसंग चलने लगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद