Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मंगलवार को मेघनाथ वध और सुलोचना सती की लीला का हुआ जोरदार मंचन।
रायसेन, मंगलवार को मेघनाथ वध और सुलोचना सती की लीला का हुआ जोरदार मंचन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में चल रही ऐतिहासिक श्री राम लीला मेला में मंगलवार को लंकापति रावण के पुत्र इंद्रजीत अर्थात मेघनाथ वध और उसकी धर्मपत्नी सुलोचना वध की लीला का जोरदार मैदानी प्रसंगमंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा जोरदार मंचन किया गया। सुलोचना की भूमिका पण्डित दुर्गा प्रसाद शर्मा पप्पू महाराज ने किया। वहीं प्रभु श्रीराम बने कान्हा शर्मा और लक्ष्मण का रोल आदर्श शर्मा, वीर हनुमान का पात्र अनिल शर्मा, सुग्रीव का अभिनय रामबाबू तिवारी निभा रहे हैं। श्री राम लीला मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, रामलीला मेला संचालन समिति के अध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र शुक्ला, पण्डित गंगा प्रसाद शर्मा मुन्ना महाराज ने बताया कि लंकापति दशानन को लंका में जब एक से बढ़कर एक वीर योद्धा खर दूषण, कुंभकर्ण, अतिकाय, अक्षय कुमार सहित युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं। वह शोक में डूबा रहता है। तब लंकापति रावण अपने पुत्र इंद्रजीत अर्थात मेघनाद को राम-लक्ष्मण की वानर सेना से रणभूमि में महासंग्राम करने भेजता है। मेघनाद नुकुँबला देवी को मनाने हवन पूजन करता है तभी वीर योद्धा इंद्रजीत की मंशा हवन की पूरी नही होने देते। लक्ष्मण और हनुमान मेघनाद के इस हवन पूजन को विफल कर देते हैं।बाद में मेघनाथ रथ में सवार होकर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण वानर सेना से महासंग्राम करता है। अंत में इंद्रजीत का युद्ध में शीश (सिर) रामदल में जाकर गिरता हैं।भुजा (हाथ) लंका दल महल में गिरता है और विशालकाय (शरीर) धड़ लंका दरबार के बाहर गिर जाता है। लंकापति रावण के आदेश पर पुत्र वधु सुलोचना कटी हुई भुजा, धड़ लेकर रामादल में शीश लेने पहुंचती है। सुलोचना का श्रीराम लक्ष्मण से संवाद होता है। बाद में सुलोचना अपने पति इंद्रजीत के सभी अवशेष गोद में लेकर अग्नि में सती हो जाती है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद