Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
महरास्ट्र
बुली बाई एप का 21 वर्षीय छात्र पुलिस हिरासत में, छात्र को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार।
बुली बाई एप का 21 वर्षीय छात्र पुलिस हिरासत में, छात्र को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार।
मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी करने वाली बुली बाई ऐप के मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार को एक युवक को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी दी है कि 21 साल का आरोपी युवक बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसे बुली बाई ऐप के 5 फॉलोअर्स में से एक बताया गया है। अब पुलिस उसे मुंबई ला रही है। उधर, दिल्ली पुलिस ने गिटहब प्लेटफॉर्म से इस ऐप के डेवलपर की जानकारी मांगी है। साथ ही ट्विटर को अपने प्लेटफार्म से इससे जुड़ा आपत्तिजनक कंटेट हटाने को कहा है। वेस्ट मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन में इस मामले में रविवार को दिन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह FIR उन शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई है, जिनमें गिटहब प्लेटफार्म पर बुली बाई ऐप में महिलाओं के एडिटेड फोटो अपलोड कर उनकी नीलामी करने का आरोप लगाया गया है।
मुंबई पुलिस ने इस FIR में IPC की धारा 153-ए (धार्मिक आधार पर दो समुदायों के बीच भेदभाव को बढ़ाना), 153-बी (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की कोशिश करना), 354-डी (पीछा करना), 509 (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने की नीयत वाले शब्द या व्यवहार का उपयोग करना) और 500 (आपराधिक मानहानि) शामिल की गई हैं। साथ ही IT एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में आपत्तिजनक मटीरियल पब्लिश करना या भेजना) भी शामिल की गई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह डॉजी एप्लिकेशन (dodgy application) के डेवलपर के बारे में गिटहब प्लेटफॉर्म से जानकारी मांगी है। वहीं, ट्विटर से अपने प्लेटफॉर्म पर संबंधित कंटेंट को ब्लॉक करने और हटाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने ट्विटर से ऐप के बारे में सबसे पहले ट्वीट करने वाले अकाउंट हैंडलर के बारे में भी जानकारी मांगी है।
मुस्लिम महिलाओं और कई राजनीतिक दलों ने बुली बाई ऐप का विरोध किया था। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस बारे में ट्वीट के जरिए केंद्रीय IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से शिकायत भी की थी। शिवसेना सांसद की शिकायत पर IT मिनस्ट्री ने बुली बाई ऐप को ब्लॉक कर दिया है। IT मिनिस्टर वैष्णव ने शनिवार देर रात प्रियंका को रिप्लाई करते हुए ऐप को ब्लॉक करने की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि पुलिस ऐप के डेवलपर्स पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस में एक जर्नलिस्ट ने भी शिकायत दर्ज कराई है। कुछ मुस्लिम महिलाओं के साथ उन्हें भी इस ऐप पर नीलामी के लिए रखा गया था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद