घने कोहरे में 3 पुलिसकर्मी की मौत बनकर आया हाईवा, पुलिस जिप्सी पर हाईवा पलटने से हुआ धमाका, 3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, 2 गंभीर घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 4, 2022

घने कोहरे में 3 पुलिसकर्मी की मौत बनकर आया हाईवा, पुलिस जिप्सी पर हाईवा पलटने से हुआ धमाका, 3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, 2 गंभीर घायल।

घने कोहरे में 3 पुलिसकर्मी की मौत बनकर आया हाईवा, पुलिस जिप्सी पर हाईवा पलटने से हुआ धमाका, 3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, 2 गंभीर घायल।

घने कोहरे में 3 पुलिसकर्मी की मौत बनकर आया हाईवा, पुलिस जिप्सी पर हाईवा पलटने से हुआ धमाका, 3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, 2 गंभीर घायल।

पटना में घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 पुलिसकर्मी जिंदा जल गए, 2 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बेऊर मोड़ के पास सड़क किनारे गर्दनीबाग पुलिस की गश्ती गाड़ी (जिप्सी) खड़ी थी। अचानक गिट्‌टी लोड कर तेज स्पीड में आ रहा हाईवा (ट्रक) जिप्सी पर पलट गया। पलटते ही पुलिस वाहन में आग लग गई और तेज विस्फोट हुआ, जिसमें जिप्सी में बैठे 5 पुलिसकर्मी झुलस गए। जब तक लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंचती तब तक 3 जवानों की मौत हो गई। दो जवानों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मरने वाले तीनों होमगार्ड के जवान थे। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान प्रभु साह, पुखराज कुमार (दोनों होमगार्ड के जवान) और राजेश कुमार (ड्राइवर, जिला पुलिस बल) के रूप में हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एक ASI सियाचरण पासवान और होमगार्ड श्रीकांत सिंह है। स्थानीय लोगों ने बताया की, 'प्रतीत होता है कि हाईवा काफी तेज रफ्तार में था। घने कोहरे के कारण सामने खड़ी पुलिस की जिप्सी नहीं दिखी और अनियंत्रित होकर उस पर पलट गया।'

घने कोहरे में 3 पुलिसकर्मी की मौत बनकर आया हाईवा, पुलिस जिप्सी पर हाईवा पलटने से हुआ धमाका, 3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, 2 गंभीर घायल।

विस्फोट इतना तेज था कि करीब 500 मीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। प्रतीत होता है कि पुलिस जिप्सी के फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। पुलिस की जिप्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गर्दनीबाग और बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, 'हाईवा पर गिट्टी लोड था। आशंका है कि हादसा कोहरा के कारण हुआ। हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।'

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...