Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
ऑनलाइन क्लास में टीचर ने ऐप पर डाली पॉर्न वीडियो की लिंक, बच्चो ने लिंक खोली तो चलने लगी अश्लील मूवी, ऐप पर 2 घंटे तक पड़ी रही लिंक।
ऑनलाइन क्लास में टीचर ने ऐप पर डाली पॉर्न वीडियो की लिंक, बच्चो ने लिंक खोली तो चलने लगी अश्लील मूवी, ऐप पर 2 घंटे तक पड़ी रही लिंक।
राजस्थान। ऑनलाइन पढ़ाई कराते-कराते एक टीचर को इतना भी होश नहीं रहा कि उसने अपनी इज्जत के साथ-साथ पूरे स्कूल की रेपोटेशन को दांव पर लगा दिया है। उदयपुर में एक निजी स्कूल का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक टीचर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान ऐप पर पॉर्न वीडियो का लिंक डाल दिया। इस लिंक के डलते ही कई बच्चों ने लिंक को खोल भी दिया। लिंक को देखकर माता-पिता भी हैरत में रह गए। आनन-फानन में बच्चों ने फोन कर शिक्षक को बताया, लेकिन स्कूल ऐप का सर्वर डाउन होने से घंटों तक लिंक नहीं हटा। शहर भर में स्कूल टीचर के इस कारनामें की चर्चा रही। हालांकि, स्कूल टीचर और प्रबंधन इसे मानवीय भूल बताकर कुछ भी बोलने से बचता रहा।
पूरा मामला सरदारपुरा स्थित एक नामी निजी स्कूल का है। ऑनलाइन 10वीं की क्लास चल रही थी। इस दौरान सुबह 8.30 बजे रोजाना की तरह स्कूल ऐप पर टीचर्स लिंक डाल रहे थे। इसी दौरान मैथ्स के टीचर ने भी लिंक डाला। बच्चों ने भी टीचर के डाले लिंक को खोलकर चेक किया तो वह एक पॉर्न मूवी का यूआरएल था। कई बच्चों ने अपने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद पेरेन्ट्स ने स्कूल प्रबंधन और टीचर को फोन कर बताया। इसके बाद भी 2 घंटे तक लिंक नहीं हटाया जा सका। लगातार पेरेन्ट्स स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को इस करतूत के लिए फटकार लगाते रहे। स्कूल टीचर भी परिजनों से मानवीय भूल बताकर बार-बार सबसे माफी मांगता रहा। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। न ही स्कूल प्रबंधन ने टीचर पर कोई कार्रवाई की है।
एक अभिभावक के मुताबिक, इसी स्कूल में उनका बेटा 10वीं क्लास में पढ़ता है। बेटे ने लिंक खोला तो अश्लील मूवी चलने लगी। इसके बाद उसने हमें बताया। वैसे मानवीय भूल मानी जा सकती है। मगर इस तरह से सैकड़ों बच्चों की क्लास में ऐसे लिंक को डाला जाना बेहद शर्मनाक है। स्कूल प्रबंधन को भी अपने टीचर्स को इस बारे में विशेष ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। पेरेंट्स ने स्कूल टीचर से भी बात की। उन्होंने भविष्य में ऐसा कभी नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी है। टीचर ने इसे मानवीय भूल बताया। टीचर वॉट्सऐप के एक ग्रुप से मैथ्स क्लास का लिंक भेजना चाह रहा था। तभी किसी ग्रुप से उनको यह लिंक कॉपी हो गया था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद