खनन माफियाओं के हौसले बुलंद :- पत्थर से लदी ट्रेक्टर-ट्राली ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, ट्राली पलटी तो ट्रेक्टर लेकर भागा चालक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद :- पत्थर से लदी ट्रेक्टर-ट्राली ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, ट्राली पलटी तो ट्रेक्टर लेकर भागा चालक।

मुरैना में खनन माफिया बेखौफ है। वे अब प्रशासनिक अधिकारियों पर हावी हो रहे हैं। बानमौर की तरफ से आ रहे एक पत्थर से लदी ट्रेक्टर-ट्राली ने विदिशा के एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्राली उलट गई तथा पकड़े जाने के डर से माफिया ट्रेक्टर लेकर भाग गया। यह हादसा चंबल संभागायुक्त कार्यालय पर सबके सामने दिन-दहाड़े घटा। इस घटना में एसडीएम के ड्राइवर को हल्की चोट आई है। खनन माफिया इतने निरंकुश हैं कि राह चलते वह एसडीएम की नेम प्लेट लगी शासकीय गाड़ी को टक्कर मार रहे हैं। इसी बात से साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सामान्य वाहन चालक कितने खतरे में चलते हैं। पत्थर व रेत के खनन माफिया अवैध खनन करने के बाद ट्रेक्टरों को बेहताशा भगाते हैं। भगाने के दौरान अगर कोई बीच में आ जाता है तो वे उसे बेखौफी से टक्कर मार कर ट्रेक्टर ट्राली भगा ले जाते हैं। विगत 6 माह के अन्दर कई लोगों को यह माफिया टक्कर मार चुके हैं।

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद :- पत्थर से लदी ट्रेक्टर-ट्राली ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, ट्राली पलटी तो ट्रेक्टर लेकर भागा चालक।

एसडीएम की जिस टीयूवी कार में टक्कर मारी गई है वह शासकीय है। कार में एसडीएम का परिवार बैठा हुआ था। टक्कर ड्राइवर की तरफ की खिड़की में मारी गई है। टक्कर क्रास करने के कारण हुई है। टक्कर लगने के बाद एसडीएम एवं निगमायुक्त मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस को फोन किया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेक्टर चालक भाग चुका था। बताया जाता है कि एसडीएम चंबल संभागायुक्त के यहां पेशी पर आए थे, लेकिन परिवार साथ में होने की बात को लेकर संशय व्यक्त किया जा रहा है। इसके अलावा एसडीएम ने इस घटना की रिपोर्ट भी सिविल लाइन थाने में दर्ज नहीं कराई, जिससे इस मामले में संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि एसडीएम पेशी पर आए थे कि नहीं। फिलहाल एसडीएम व उनका परिवार सुरक्षित है तथा विदिशा जा चुका है। ट्रेक्टर ट्राली को यातायात थाने में खड़ा कर दिया गया है।

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद :- पत्थर से लदी ट्रेक्टर-ट्राली ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, ट्राली पलटी तो ट्रेक्टर लेकर भागा चालक।

इनका कहना है...

एसडीएम बृजेन्द्र रावत संभागायुक्त कार्यालय में पेशी पर आए थे। गाड़ी छतिग्रस्त होने के बाद वह उसी गाड़ी से विदिशा चले गए।
संजीव जैन, एसडीएम व संभागायुक्त, मुरैना

हमारे पास एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारे जाने की कोई जानकारी नहीं है। उनके द्वारा यहां कोई रिपोर्ट नहीं कराई गई है।
विनय यादव, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

यह भी पढ़े :-

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...