भोपाल, कलयुगी पिता की हैवानियत :- अपनी ही 3 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची ने माँ से की दर्द की शिकायत तो हुआ खुलासा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 2, 2022

भोपाल, कलयुगी पिता की हैवानियत :- अपनी ही 3 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची ने माँ से की दर्द की शिकायत तो हुआ खुलासा।

कलयुगी पिता की हैवानियत :- अपनी ही 3 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची ने माँ से की दर्द की शिकायत तो हुआ खुलासा।

भोपाल, कलयुगी पिता की हैवानियत :- अपनी ही 3 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची ने माँ से की दर्द की शिकायत तो हुआ खुलासा।

भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में तीन साल की बालिका के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने शनिवार को थाने जाकर पति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय युवक इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन साल की बेटी और बीस दिन का बेटा है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे बच्ची को तकलीफ हो रही थी। उसने पति से इस बारे में बात की तो उसने उसे फटकार दिया। इसके बाद बच्ची की मां ने मायके संपर्क किया, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शनिवार को महिला अपने नवजात बच्चे को दिखाने के बहाने शासकीय अस्पताल पहुंची थी। इधर, पुलिस ने महिला से संपर्क कर उसे अस्पताल में ही रुकने के साथ ही पति को बुलाने को कहा। पति जैसे ही अस्पताल पहुंचा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिता बेटी को घुमाने के बहाने लेकर जाया करता था। पिछले एक महीने में ऐसा दो-तीन बार हुआ, जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट लगी मिली। शुक्रवार को आरोपी फिर उसे बाहर लेकर गया था। घर आने पर बच्ची ने दर्द की शिकायत की तो बच्ची की मां ने इसकी शिकायत कर दी।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...