Post Top Ad
Sunday, January 2, 2022
Home
अपराध
झाबुआ
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
TI वर्दी का दिखा रहे थे रौब, लोगों को दौड़ा-दौड़ा पीटा, गाली-गलौज कर जड़े थप्पड़, गुस्साए लोगो ने TI की कर दी धुनाई; देखे विडियो।
TI वर्दी का दिखा रहे थे रौब, लोगों को दौड़ा-दौड़ा पीटा, गाली-गलौज कर जड़े थप्पड़, गुस्साए लोगो ने TI की कर दी धुनाई; देखे विडियो।
झाबुआ। नए साल के पहले दिन ही वर्दी का घमंड दिखा रहे पुलिसकर्मियों की लोगों ने पिटाई कर दी। झाबुआ में नशे में धुत टीआई ने लोगों के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इसके बाद लोगों ने भी टीआई की धुनाई कर दी। मामला रायपुरिया में शनिवार रात 7 बजे का है। यहां टीआई नशे में धुत होकर एएसआई के साथ बाजार में पहुंचे। यहां लोगों से गाली-गलौज करने लगे। यहीं नहीं, टीआई बिना बात पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा पीटने लगे। वहीं बाइक पर बैठे लोगों को थप्पड़ भी जड़ दिए। इसके बाद लोग भी गुस्सा हो गए। उन्होंने टीआई को घेरकर जमकर पीटा। साथ ही, मौजूद एएसआई को भी पीटा। वहां मौजूद लोगों ने टीआई को लात-घूसों से जमकर मारा। टीआई को पुलिस वाले किसी तरह से गाड़ी में बैठाकर थाने लाए। पीछे-पीछे गुस्साए लोग भी थाने पहुंच गए। लोगों ने टीआई पर नशे में धुत होने का आरोप लगाया।
थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग SP को बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहां खड़े-खड़े नारेबाजी करने लगे। ASP एएस वास्कले, SDOP पेटलावद सोनू डाबर रात 8 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मामला समझा। लोगों ने बताया कि टीआई शाम 7 बजे बाजार आए। वे कुछ पुलिस वालों के साथ गाड़ी से उतरे। बस स्टैंड और फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें आदि लगाने वालों से मारपीट करने लगे। सामान बिखेर दिया। लोगों ने स्टाफ के सभी लोगों के मेडिकल जांच कराने की मांग की हैं। एसडीओपी सोनू डाबर ने कार्रवाई की बात कही है। SP आशुतोष गुप्ता ने TI अनिल बामनिया और यातायात प्रभारी ASI अजीतसिंह को निलंबित कर दिया। SP गुप्ता ने उन्हें डीआरपी लाइन हाजिर कर दिया है।
Tags
# अपराध
# झाबुआ
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद