Post Top Ad
Sunday, January 2, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
न्यू ईयर पार्टी के बहाने 4-5 सौ लोगो का धर्मांतरण कराने का प्रयास, ईसाई दमपत्ती पर प्रकरण दर्ज, हिन्दू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया।
न्यू ईयर पार्टी के बहाने 4-5 सौ लोगो का धर्मांतरण कराने का प्रयास, ईसाई दमपत्ती पर प्रकरण दर्ज, हिन्दू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया।
इंदौर। ईसाई दंपती पर 400 से ज्यादा आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप लगा है। तेजाजी नगर इलाके में न्यू ईयर की रात ईसाई दंपती ने 400 से ज्यादा आदिवासियों को जुटाया था। हिंदू जागरण मंच ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पहुंची, तब तक ईसाई दंपती और मौके पर जुटे लोग भाग निकले। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। अपनी सफाई में दंपती का कहना था कि उन्होंने गरीबों की दावत रखी थी। पुलिस के मुताबिक अम्बामुलिया निवासी मनीष और उसकी पत्नी मनीषा पर कार्रवाई की गई है।
सनावदिया ग्राम के पैरामेडिकल कॉलेज में आदिवासियों को खाने और प्रेयर के लिए जमा किया गया था। हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तो यहां जुटे लोग भाग चुके थे। मनीष और उसकी पत्नी मनीषा की जानकारी निकालकर दोनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मनीष एक NGO चलाता है। ईसाई धर्म का प्रचारक भी है। हिंदू जागरण मंच के सदस्य जब पहुंचे, तो उसने यहां नए साल पर गरीबों को खाना खिलाने की बात कही। हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि लोगों को खाने के साथ प्रेयर के लिए जुटाया गया था।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद