पार्टी कार्यालय में फिल्म के गाने पर जमकर थिरके भाजपा नेता, महिला कार्यकर्ता ने भी लगाए ठुमके, मंच पर लगी थी मोदी-नड्डा और अन्य लीडर्स की फोटो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 2, 2022

पार्टी कार्यालय में फिल्म के गाने पर जमकर थिरके भाजपा नेता, महिला कार्यकर्ता ने भी लगाए ठुमके, मंच पर लगी थी मोदी-नड्डा और अन्य लीडर्स की फोटो।

पार्टी कार्यालय में फिल्म के गाने पर जमकर थिरके भाजपा नेता, महिला कार्यकर्ता ने भी लगाए ठुमके, मंच पर लगी थी मोदी-नड्डा और अन्य लीडर्स की फोटो।

पार्टी कार्यालय में फिल्म के गाने पर जमकर थिरके भाजपा नेता, महिला कार्यकर्ता ने भी लगाए ठुमके, मंच पर लगी थी मोदी-नड्डा और अन्य लीडर्स की फोटो।

आंध्र के भाजपा नेता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार डांस को लेकर सुर्खियों में हैं। नए साल के मौके पर विजयवाड़ा स्थित पार्टी दफ्तर में भाजपा नेताओं ने जमकर डांस किया। महिला कार्यकर्ता भी थिरकीं। भाजपा नेता और महिला कार्यकर्ता तेलुगु सुपर स्टार NTR और जयामालिनी की फिल्म के गाने 'अर्रेसुकोबोई पारेसुकुन्नानु' पर डांस करते दिखे। जिस मंच पर यह नाच-गाना चल रहा है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य लीडर्स की तस्वीरें लगी हैं। डांस के दौरान मंच के पास मौजूद दूसरे नेता और कार्यकर्ता तालियां बजाकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला भाजपा लीडरशिप के पास भी पहुंचा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सेलिब्रेशन करने वालों के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है या फिर लिया जाने वाला है।

कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रमुख सोमू वीरराजु ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'भारतीय जनता पार्टी को एक करोड़ वोट दीजिए और हम आपको सिर्फ 70 रुपए में शराब मुहैया कराएंगे। अगर हमारे पास और ज्यादा रेवेन्यू बचा तो हम 50 रुपए में ही आपको शराब देंगे।' वीरराजु 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर यह बात कह रहे थे, जिनमें भाजपा ने YSR कांग्रेस के सामने खुद को मुख्य विपक्षी के तौर पर उतारा है।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...