भोपाल, 4 साल ​की मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, झुंड में आए कुत्तों ने घेरकर गिराया; सिर, कान, हाथ में काटा; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 2, 2022

भोपाल, 4 साल ​की मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, झुंड में आए कुत्तों ने घेरकर गिराया; सिर, कान, हाथ में काटा; देखे विडियो।

4 साल ​की मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, झुंड में आए कुत्तों ने घेरकर गिराया; सिर, कान, हाथ में काटा।

भोपाल, 4 साल ​की मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, झुंड में आए कुत्तों ने घेरकर गिराया; सिर, कान, हाथ में काटा; देखे विडियो।।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को नोंच डाला। बागसेवनियां की अंजली विहार फेस-1 कॉलोनी में बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने हमला किया। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है। घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। इसका विडियो सामने आया है।


बताया गया है कि इस कवर्ड कैंपस में एक निर्माणाधीन मकान में दमोह निवासी राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी 4 साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने गुड्‌डी पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

भोपाल, 4 साल ​की मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, झुंड में आए कुत्तों ने घेरकर गिराया; सिर, कान, हाथ में काटा; देखे विडियो।।

कुत्ते गुड्‌डी पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह से नोंचने लगे। स्थानीय युवक ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लहूलुहान हुई गुड्डी को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद घर भेजा गया।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...