Post Top Ad
Sunday, January 2, 2022
Home
खण्डवा
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
चलती ट्रेन से महिला को उतरना पड़ा भारी, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच लटकी महिला, कुछ दूर घिसटती चली गई महिला; देखे विडियो।
चलती ट्रेन से महिला को उतरना पड़ा भारी, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच लटकी महिला, कुछ दूर घिसटती चली गई महिला; देखे विडियो।
खंडवा जंक्शन पर महिला मैंगलोर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी। बर्थ नहीं मिली, पता चला कि ट्रेन गलत है। उतरती तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। हड़बड़ाहट में उतरने की कोशिश में महिला ट्रेन का गेट पकड़कर लटक गई। आधा धड़ ट्रेन के साथ प्लेटफॉर्म पर घिसटता चला गया। RPF जवान दौड़े और महिला को बचाया। घटना 31 दिसंबर की रात 3 बजे की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। ट्रेन क्रमांक 12617 (मंगला एक्सप्रेस) खंडवा स्टेशन से रवाना हो रही थी। महिला ट्रेन के कोच S-1 के दरवाजे पर लटक गई। वह चलती ट्रेन के साथ घिसटने लगी। RPF जवानों ने दौड़कर महिला की जान बचाई। प्राथमिक इलाज के बाद जिस ट्रेन का टिकट था, उससे रवाना किया।
20 की स्पीड में थी ट्रेन, मामूली चोटें आईं मंगलौर निवासी रानी पत्नी मनीष सिंह (40) खंडवा से मंगलौर के लिए जा रही थी। महिला को शरीर पर मामूली चोटें आईं। बताया कि उसे ट्रेन नंबर 12618 UP मंगला एक्सप्रेस से जाना था, लेकिन गलती से ट्रेन नंबर 12617 में बैठ गई। ट्रेन रवाना होते समय पता चला कि वह गलत ट्रेन में चढ़ गई हैं, तो वह घबराकर उतरने लगी। संतुलन बिगड़ गया। डयूटी पर तैनात आरपीएफ जवान सुनील यादव, श्रीपाल मलिये व RPSF जवान माधव सिसोदिया ने दौड़कर उसकी जान बचाई।
Tags
# खण्डवा
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
खण्डवा,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद