मां की मौत पर अंतिम संस्कार करने नहीं आए बेटे, बेटियों ने अर्थी बनाकर 4 किलोमीटर दूर शमशान में ले जाकर किया अंतिम संस्कार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 4, 2022

मां की मौत पर अंतिम संस्कार करने नहीं आए बेटे, बेटियों ने अर्थी बनाकर 4 किलोमीटर दूर शमशान में ले जाकर किया अंतिम संस्कार।

मां की मौत पर जब बेटे नहीं पहुंचे तो बेटियों ने अर्थी को कांधा दिया। मामला ओडिशा के पुरी का है। यहां मंगलाघाट की रहने वाली 80 साल की जाति नायक की रविवार को मृत्यु हो गई। उनके 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मां की मौत होने पर भी दोनों बेटे नहीं आए। काफी इंतजार के बाद भी जब बेटे नहीं पहुंचे तो 4 बेटियों ने ही मां को श्मशान तक ले जाने का फैसला किया। बेटियों ने ही पड़ोसियों की मदद से अर्थी बनाई और उसे लेकर 4 किलोमीटर दूर श्मशान पहुंचीं, जिसका नाम स्वर्ग द्वार है। बेटों का यह रवैया तब था, जब पिता की मौत के बाद मां ने सड़क पर ठेला लगाकर उन्हें पाला था।

मां की मौत पर अंतिम संस्कार करने नहीं आए बेटे, बेटियों ने अर्थी बनाकर 4 किलोमीटर दूर शमशान में ले जाकर किया अंतिम संस्कार।

मृतका जाति के दामाद ने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी सास मिलने आई थीं। उन्होंने तब कहा था, 'तुम ही मेरे बड़े बेटे हो, क्योंकि मेरा कोई भी बेटा मेरा ध्यान नहीं रखता है। कई सालों से वे मुझे देखने भी नहीं आए।' जाति की बेटी सीतामणि साहू ने कहा कि हमारे भाई पिछले 10 साल से मां का ध्यान नहीं रख रहे हैं। कभी भी भाइयों ने मां को साथ नहीं रखा। इतने साल में एक बार भी उन्होंने यह नहीं पूछा कि मां ठीक हैं या नहीं। मां अकेले ही अपना ध्यान रखती थीं। मौत से कुछ दिन पहले वे बीमार पड़ी थीं। हम उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया। तब भी हमारे भाई मां को देखने नहीं आए।

यह भी पढ़े :-

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...