Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 8 युवक, 10 युवतियां गिरफ्तार, 7 युवतियां थाईलैंड की; युवतियों को मिलता था 2 से 3 हजार रुपए कमीशन।
इंदौर, सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 8 युवक, 10 युवतियां गिरफ्तार, 7 युवतियां थाईलैंड की; युवतियों को मिलता था 2 से 3 हजार रुपए कमीशन।
इंदौर। विजय नगर क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने गुरुवार को इलाके की शगुन आर्केड बिल्डिंग में चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से 10 युवतियों और 8 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 7 युवतियां विदेशी हैं। पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि स्पा सेंटर का संचालक कस्टमर्स से 5 से 10 हजार रुपए तक वसूलता था। वहीं, धंधे में शामिल युवतियों को कमीशन के तौर पर दो से तीन हजार रुपए देता था। इस धंधे के लिए उसने थाईलैंड की लड़कियों को भी नौकरी में रख रखा था। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि विजयनगर स्थित ATOMS SPA सेंटर में बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है। यहां विदेशी युवतियों से भी धंधा करवाया जा रहा है। पुलिस ने उक्त सेंटर में छापा मारा। टीम जब भीतर पहुंची, तो केबिन में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। केबिन में आपत्तिजनक सामग्री भी रखी थी। टीम ने सभी केबिन को सर्च किए, तो यहां से 10 युवतियों और 8 युवक पकड़ में आए। इसमें कुछ विदेशी युवतियां भी थीं।
पुलिस के अनुसार संजय उक्त स्पा सेंटर का कर्ताधर्ता है। इसके अलावा पुलिस ने 8 युवक संस्कार सिंह (20) पुत्र सुरेश सिंह निवासी सतना, वरुण (34) पुत्र गुलाबचंद निवासी खंडवा, नीरज सेन (30) पुत्र सालिगराम सेन निवासी राजस्थान, विवेक (32) पुत्र जगदीश नामदेव निवासी खंडवा, अशोक (33) पुत्र सिंगला निवासी खंडवा, नमन (28) पुत्र मुरली लाल लड्ढा निवासी इंदौर, संदीप (24) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़नगर व संजय (40 ) पुत्र प्रहलाद वर्मा निवासी इंदौर को पकड़ा। संचालक संजय ने स्वीकार किया कि वह टोकन देकर ग्राहकों को अंदर भेजता था, जहां 2 से 3 हजार रुपए कमीशन युवतियों को देता था। वह ग्राहकों से 5 से 10 हजार रुपए वह वसूलता था। इंदौर के अलावा कुछ युवतियां थाईलैंड की रहने वाली हैं। थाईलैंड की युवतियों के पास से वीजा की भी जांच की जा रही है। पुलिस पता कर रही है कि वे आखिर बिना वीजा के भारत कैसे आईं। पता चला है कि स्पा संचालक के मालिक का नाम जिन्नी होना पता चला है। पुलिस की मानें, तो सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मोबाइल, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद