Post Top Ad
Friday, January 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भोपाल
मध्य प्रदेश
मुस्लिम महिलाओ की नीलामी करने वाली ऐप बुली बाई का मास्टरमाइंड निकला VIT भोपाल का स्टूडेंट, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने किया सस्पेंड, मुस्लिम महिलाओं की लगवाता था बोली।
मुस्लिम महिलाओ की नीलामी करने वाली ऐप बुली बाई का मास्टरमाइंड निकला VIT भोपाल का स्टूडेंट, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने किया सस्पेंड, मुस्लिम महिलाओं की लगवाता था बोली।
भोपाल। बुली बाई ऐप मामले के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़ गए हैं। दिल्ली पुलिस ने जिस 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है, वह भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट नीरज बिश्नोई है। वह वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) के सीहोर कैंपस में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि उसने दो साल पहले एडमिशन लिया था, लेकिन काेराेना के कारण कॉलेज नहीं आया। मामला सामने आने के बाद उसे कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुली बाई में उसका नाम आने के बाद से सीहोर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक उत्तराखंड की रहने वाली 18 साल की श्वेता सिंह है। उसके 20 वर्षीय दोस्त मयंक रावत और 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को भी गिरफ्तार किया गया है। चौथा आरोपी और मास्टर माइंड नीरज बिश्नोई मूलत: राजस्थान के नागौर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी नीरज ने ऐप मेकर GitHub से बुली बाई ऐप बनाया था। वह, मुख्य सरगना है। उसी ने ट्विटर पर भी बुली बाई को अपलोड किया था।
बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि श्वेता सिंह एक अन्य आरोपी के साथ विवादास्पद ऐप को कंट्रोल करती थी। उसने ही ऐप का ट्विटर हैंडल भी बनाया था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद