भाजपा विधायक को किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर आकर मारा थप्पड़।
उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को एक जनसभा में कथित किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर आकर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मंच पर मौजूद लोग इस किसान को नीचे उतार देते हैं। हालांकि ये किसान नेता कौन हैं, अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को एक जनसभा में कथित किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर थप्पड़ जड़ दिया। उनको थप्पड़ मारने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है।
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है।
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर से जो ये वीडियो जारी हुआ है, वह 21 सेकेंड का है। इसमें बीजेपी के उन्नाव सदर से विधायक पंकज गुप्ता मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक हरी और सफेद टोपी लगाकर बुजुर्ग मंच पर आता हुआ दिखता है। उसके हाथ में एक लाठी भी दिख रही है, जब विधायक पंकज गुप्ता को लगता है कि बुजुर्ग पास आ गए हैं। इसके बाद वह थोड़ा आगे हो जाते हैं, बुजुर्ग इसी दौरान तपाक से उनके चेहरे पर थप्पड़ जड़ देता है।
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट इसी वीडियो कोट रीट्वीट करते हुए आगे लिखा है कि चुनाव आचार संहिता लगने दीजिये, भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक, सांसद गांवों कस्बों में वोट मांगने के लिए घुस नहीं पाएंगे, जनता का गुस्सा अंडर करंट की तरह दौड़ रहा है। जनता किस कदर परेशान और गुस्से में है इसका अंदाजा भी शायद भाजपा के शीर्ष नेता नहीं लगा पा रहे हैं।
जब विधायक पंकज गुप्ता को कथित किसान नेता थप्पड़ मार देता है तो वह कहते हैं क्या हुआ है, लेकिन आसपास मौजूद लोग इस कथित किसान नेता को नीचे उतार देते हैं। हालांकि ये किसान नेता कौन हैं, अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़े :-
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद