रायसेन/सिलवानी, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारो से एसडीएम बोली - सड़क से नीचे लगाए दुकान, ताकि आवागमन में ना हो परेशानी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

रायसेन/सिलवानी, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारो से एसडीएम बोली - सड़क से नीचे लगाए दुकान, ताकि आवागमन में ना हो परेशानी।

फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारो से एसडीएम बोली - सड़क से नीचे लगाए दुकान, ताकि आवागमन में ना हो परेशानी।

  • नगर भ्रमण के दौरान बगैर मास्क लगाए लोगो पर लगाया अर्थदण्ड, दुकानो पर पहुंच कर दी मास्क लगाने की समझाईस।

रायसेन/सिलवानी, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारो से एसडीएम बोली - सड़क से नीचे लगाए दुकान, ताकि आवागमन में ना हो परेशानी।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर भ्र्रमण पर निकली एसडीएम के द्वारा  सड़क किनारे दुकान लगा कर परिवार का गुजर बसर करने वाले दुकानदारो से कहा कि वह अपनी दुकाने सडक के नीचे लगाए । साथ ही दुकान के बाहर सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारो को भी समझाईस दी गई कि वह अपना सामान दुकान के अंदर ही रखे। सामान बाहर सड़क पर रखनेे से आवागमन में परेषानी होती है। व जाम की स्थिति निर्मित होती है। निर्देषो का पालन ना होने पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। गैरतगंज मार्ग स्थित पुलिया के पास से बजरंग चौराहा तक सड़क के दोनो तरफ बड़ी संख्या में फल, सब्जी, पानीपुरी आदि की छोटी छोटी दुकाने फुटकर दुकानदारो के द्वारा प्रतिदिन लगाई जाती है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों के द्वारा दुकान के बाहर करीब 10 फिट तक सडक पर सामान रख लिया जाता है। जिससे ना केवल आवागमन में लोगो को परेषानी होती है बल्कि दिन में कई बार जाम के हालात बन जाते है। आवागमन सुव्यवस्थित हो तथा जाम की स्थिति निर्मित ना हो सके।


इसे लेकर एसडीएम संघमित्रा बौद्व ने सख्त रवैया अपनाते हुए दुकानदारो को स्पष्ट लहजे में निर्देष दिए। तथा नगर परिषद को भी निर्देषित किया कि वह सड़क के दोनो तरफ चूना से लाईन डाले तथा लाईन के अंदर ही फुटकर दुकानदार अपनी अपनी दुकाने लगाए। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से लोगो को बचाने तथा कोराना गाईड लाईन का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रषासन  सड़क पर उतर रहा है। प्रतिदिन एसडीएम संघमित्रा बौद्व, तहसीलदार संजय नागवंषी, एसडीओपी प्रेम नारायण गोयल, सीएमओ आरके शर्मा, टीआई माया सिंह आदि के द्वारा दलबल के साथ नगर मे निकल कर बगैर मास्क लगाए दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। तथ नागरिको व दुकानदारो को  मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पालन किए जाने को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। गुरुवार को देर शाम बगैर मास्क लगाए सामान विक्रय कर रहे 11 दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर एक हजार से अधिक की राषि वसूली।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...