Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
नोकरी पाने की लालसा :- रेलवे की नोकरी पाने के लिए ससुराल से मांगा दहेज, नहीं मिलने पर पत्नी व बेटे को जिंदा जलाया।
नोकरी पाने की लालसा :- रेलवे की नोकरी पाने के लिए ससुराल से मांगा दहेज, नहीं मिलने पर पत्नी व बेटे को जिंदा जलाया।
बिहार के सुपौल में सरकारी नौकरी में घूस देने के लिए गर्भवती पत्नी और तीन साल के बेटे को जिंदा जला दिया। पति ने रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी पाने के लिए एक लाख रुपए में किसी से बात कर रखी थी। इसे लेकर वह पत्नी और ससुरालवालों से कई महीने से दहेज मांग रहा था। मंगलवार को इसी बात काे लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने गर्भवती पत्नी और तीन साल के बेटे की आंखों में पहले पट्टी बांधी फिर पलंग से बांधकर केरोसिन छिड़क फूंक दिया। इस घटना के बाद पति ओर उसकी बहन फरार हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके बच्चे को जिंदा जलाया गया है। घटना के बाद घरवाले फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बॉडी पूरी तरह जल चुकी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत महिला की पहचान आशीष कुमार की पत्नी रंजना देवी (27) और पुत्र प्रभव आशीष (3) के रूप में हुई है।
मृत महिला के परिजनों के अनुसार, पति आशीष ने रेलवे ग्रुप डी में अपनी नौकरी के लिए सेटिंग कराई थी। इसको लेकर पिछले कई महीनों से वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से एक लाख रुपया मांग रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इसी बात को दोनों में विवाद हुआ। पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आशीष मारपीट करने लगा। इसके बाद पत्नी और बच्चे की आंखों पर पट्टी बांध दिया। आरोप है कि आशीष अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर पत्नी और पुत्र को पलंग से बांध दिया। इसके बाद केरोसिन तेल छिड़क जिंदा जला दिया।
आग लगते ही महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कमरे से धुंआ निकलता देख और महिला की आवाज सुन पड़ोसी दौड़कर आए लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। महिला और उसके पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की लाश बुरी तरह जल चुकी थी। पड़ोसी ने फौरन पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि यह क्रूरता की हद है। आशीष ने तीन लोगों की हत्या की है। पत्नी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ अपने बेटे को निर्मम हत्या की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आशीष और उसकी बहन को जल्द करे। दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद