वर्दी के दाग अच्छे हैं ? पेरोल पर छूटी महिला के साथ जेल के दो प्रहरियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 5, 2022

वर्दी के दाग अच्छे हैं ? पेरोल पर छूटी महिला के साथ जेल के दो प्रहरियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

वर्दी के दाग अच्छे हैं ? पेरोल पर छूटी महिला के साथ जेल के दो प्रहरियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।


वर्दी के दाग अच्छे हैं ? पेरोल पर छूटी महिला के साथ जेल के दो प्रहरियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिला जेल के दो जेल प्रहरियों पर पैरोल पर छूटी एक महिला कैदी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला अपने पति के साथ ही आलीराजपुर जेल में सजा काट रही है। पैरोल पर छूटने के बाद जब वह पति से मिलने आई तो दोनों जेल प्रहरियों ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जोबट उप जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, देवास जिले के इमलीपुरा निवासी पति-पत्नी आलीराजपुर जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें बड़वानी में फर्जी शादी के मामले में पांच साल की सजा हुई थी। जहां से उन्हें आलीराजपुर जेल भेज दिया गया था। पत्नी को कोरोना महामारी के चलते दो महीने की पैरोल मिली थी।

पैरोल के दौरान ही अगस्त में महिला अपने पति से मिलने आलीराजपुर जेल आई थी। दोपहर में पति से मुलाकात करने के बाद महिला वापस अपने घर जा रही थी। आरोप है कि तभी जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी जेल कैंपस में महिला से मिला और उसे अपने घर पर रखी मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने जेल लाइन स्थित शासकीय आवास ले गया। वहां पहले से ही जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव मौजूद था। आवास पर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसे गाली गलौज कर जेल में सड़ा देने की बात की और जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म के बाद महिला चुप रही और पैरोल खत्म हो जाने पर उसे बड़वानी जेल में बंद कर दिया गया। महिला की मांग पर उसे दोबारा आलीराजपुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया। जहां 26 दिसंबर को उसने पति से मुलाकात की और पूरा घटनाक्रम बताया। पति ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। 29 दिसंबर को जब महिला के पति के भाई जेल में मिलने आए तो पति ने पूरी बात उन्हें बताई। पूरा घटनाक्रम सुनने के बाद महिला के दोनों जेठ ने बहू के साथ हुए दुष्कर्म की लिखित शिकायत महिला थाने में की। पुलिस ने महिला के बयान लिए। इसके बाद 31 दिसंबर को जेल प्रहरी अनिल व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जोबट उप जेल भेज दिया गया। आलीराजपुर डीएसपी ने बताया कि महिला के जेठ ने मामले की शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। महिला के बयान लेने के बाद आरोपी जेल प्रहरियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को जोबट उप जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े :-




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...