Post Top Ad
Wednesday, January 5, 2022
Home
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
विडियो
कांग्रेस पार्षद इकराम अहमद के समर्थकों ने किया बवाल, समर्थकों ने कांग्रेस के झंडे को पैरों से रौंदा; क्लिक कर जाने क्या थी नाराजगी, देखे विडियो।
कांग्रेस पार्षद इकराम अहमद के समर्थकों ने किया बवाल, समर्थकों ने कांग्रेस के झंडे को पैरों से रौंदा; क्लिक कर जाने क्या थी नाराजगी, देखे विडियो।
रायपुर। बीरगांव निगम में महापौर और सभापति पद के उम्मीदवारों के चुनाव के बाद अब बवाल सामने आया है। यहां कांग्रेस पार्षद इकराम अहमद के समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ही नारेबाजी कर दी। समर्थकों में संगठन के प्रति इस कदर नाराजगी है कि उन्होंने वह पोस्टर भी फाड़ दिया, जिसमें पार्टी के नेता पंकज शर्मा की तस्वीर थी। पार्टी का झंडा भी तोड़कर जमीन पर फेंका और उसे पैरों से रौंदने लगे।
यह सारा बवाल बीरगांव के वार्ड नंबर 28 में देखने को मिला, इकराम अहमद इसी वार्ड से पार्षद का चुनाव जीते हैं। कांग्रेस में इकराम अहमद का नाम सभापति पद के लिए सबसे ऊपर था। मगर अंतिम समय में कृपाराम निषाद को चुना गया। इसे लेकर बवाल के हालात देखने को मिले। इधर, बीरगांव चुनाव का जिम्मा संभाल रहे कांग्रेस विधायक सतनारायण शर्मा ने कहा- इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। इकराम बेहद सज्जन पार्षद हैं। हो सकता है कि उनका समर्थक बनकर कुछ और हुडदंगाइयों ने ऐसा किया हो। मैं जानकारी ले लूंगा।
बवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वार्ड नंबर 28 के कुछ लोग कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वह कह रहे हैं कि अब इस इलाके में पंकज शर्मा का स्वागत नहीं होगा। पहले हम उनका पलकें बिछाए स्वागत करते थे। बीरगांव नगर निगम में सभापति के लिए कांग्रेस की तरफ से कृपाराम निषाद का नाम भेजा गया। इकराम के दावेदारी की चर्चा थी। महापौर नंदलाल देवांगन को चुने जाने के बाद कृपाराम को 26 वोट के साथ सभापति बना दिया गया। अब कृपाराम को सभापति बनाने का ही इकराम के समर्थक विरोध कर रहे हैं।
Tags
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद