Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, होटल में ठहरी महिला डॅाक्टर से दो युवकों ने की छेड़छाड़, युवकों ने किए अश्लील कमेंट, विरोध करने पर आरोपियों ने मारने की दी धमकी।
भोपाल, होटल में ठहरी महिला डॅाक्टर से दो युवकों ने की छेड़छाड़, युवकों ने किए अश्लील कमेंट, विरोध करने पर आरोपियों ने मारने की दी धमकी।
भोपाल। हनुमानगंज इलाके में होटल में ठहरी महिला डॅाक्टर से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि होटल में ठहरे दोनों आरोपियों ने उसे देखकर अश्लील कमेंट किए। इतना ही नहीं महिला डाक्टर के रूम के दरवाजे को बार-बार नॉक कर परेशान करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जबलपुर और देवास के रहने वाले हैं। हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक, 38 साल की महिला डॉक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग टीकमगढ़ के शासकीय अस्पताल में हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वह टीकमगढ़ से भोपाल आई थीं। उनके साथ उनकी बेटी, भाई और भाभी थीं। मंगलवार सुबह 8 बजे सभी को फ्लाइट से निजी काम से मुंबई जाना था। रात में उन्होंने भोपाल रेलवे स्टेशन के पास होटल ज्योति में रूम बुक किया। वह कमरे में पहुंची ही थीं कि बगल के रूम में ठहरे दो युवक बाहर निकले। वह डाक्टर को देखकर अश्लील कमेंट करने लगे। महिला डाक्टर ने विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगे। इसके बाद डाक्टर अपने रूम में चली गईं। इसी बीच देर रात आरोपी उनके रूम के दरवाजे को नॉक कर बार-बार परेशान करते रहे। डॉक्टर ने पहले तो उन्हें नजर अंदाज किया, लेकिन जब उनकी हरकत बढ़ने लगी उन्होंने डायल-100 को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। डायल -100 मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इसके बाद महिला डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नवीन शर्मा, अनिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने घटना के समय शराब पी रखी थी, दोनों दोस्त हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद