Post Top Ad
Tuesday, January 4, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बैतूल
मध्य प्रदेश
पत्नी ने बाइक खरीदने को नहीं दिए पैसे तो पति ने शराब के नशे में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग।
पत्नी ने बाइक खरीदने को नहीं दिए पैसे तो पति ने शराब के नशे में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग।
बैतूल। शराब के नशे में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बेटी आग बुझाकर मां को अस्पताल ले गई। महिला 40 फीसदी झुलस गई है। पति बाइक खरीदने के लिए रुपए मांग रहा था, मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लाखापुर निवासी 42 साल की संगीता पति बबलू डोंगरे ने बताया कि 23 साल पहले उसकी शादी हुई थी। खेती ही उनकी आय का साधन है। तीन बच्चों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मंझली बेटी बैतूल में नर्सिंग कर रही है, जबकि बेटा नागपुर में काम करने गया है। पति बबलू हमेशा शराब पीकर विवाद करता है। कुछ दिनों से वह बाइक खरीदने के लिए 30 हजार रुपए की मांग कर रहा है। मना करने पर उसने चादर में आग लगाई और मेरे चेहरे पर पेट्रोल फेंककर चादर फेंक दी। बेटी आरती ने पानी डालकर आग बुझाई। आरती ने बताया कि दो दिन पहले ही वह मायके से आई है। संगीता का कहना है कि पेट्रोल डालकर आग लगाते समय उसका पति चिल्लाकर बोल रहा था कि मैं तुझे जान से मार दूंगा। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर ने बताया कि महिला करीब 40 प्रतिशत झुलस गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बैतूल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बैतूल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद