Post Top Ad
Thursday, January 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
मुखयमंत्री शिवराज व भाजपा प्रदेश अध्यक्षक प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए कर रहे पूजा अर्चना और महामृत्युंजय।
मुखयमंत्री शिवराज व भाजपा प्रदेश अध्यक्षक प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए कर रहे पूजा अर्चना और महामृत्युंजय।
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद उनकी लंबी आयु की प्रार्थना के लिए मध्य प्रदेश में भाजपा नेता मंदिरों में महामृत्युंजय का जाप कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के गुफा मंदिर में जाप कर रहे हैं। यहां भोपाल के भाजपा विधायक भी मौजूद हैं। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में जाप कर रहे हैं। वे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी महामृत्युंजय का जाप करने जाएंगे।
भोपाल के लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में पूजा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को जानबूझ कर खतरे में डाला गया। पंजाब सरकार ने संघीय ढांचे को तार-तार कर दिया। सोनिया गांधी व राहुल राजनैतिक मतभेद ऐसा नहीं होना चाहिए कि प्रधानमंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में अलग-अलग मंदिरों में उनकी दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। हम यह प्रार्थना भी कर रहे हैं कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईश्वर को सद्बुद्धि दें कि वे ऐसी हरकत न करें कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। वे देश को संकट में डालने की कोशिश न करें।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दरअसल ये कांग्रेस का आपराधिक षड्यंत्र है। जिस जगह प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया, वो जगह से पाकिस्तान की सीमा केवल 30 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस ने साजिश रचकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में योजनाबद्ध तरीके से बाधा पहुंचाई। इस षड़यंत्र के लिए कांग्रेस पार्टी और उसकी पंजाब सरकार की सारा देश निंदा कर रहा है। इन दोनों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नैतिक आधार पर तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद